RRB Group D Phase 3 Result Date 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर सेआरआरबी ग्रुप डी फेज 3 एग्जाम में शामिल उम्मीदवारों के लिए एक अपडेट सामने आ रहा है। आरआरबी ग्रुप डी फेज-3 (RRB Group D Phase 3) रिजल्ट को अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज किया जा सकता है। बोर्ड इससे पहले प्रारंभिक आंसर की रिलीज करेगा। इसके अलावा आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को लगभग चार दिनों का समय भी दिया जाएगा दिया जाएगा। आंसर की पर समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की और फिर एक से दो दिन के अंदर RRB ग्रुप D रिजल्ट कोजारी किया जाएगा। इसे आधिकारिक वेबासाइट rrbcdg.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 एग्जाम 8 सितंबर से 19 सितंबर 2022 तक आयोजित हुई थी। इसके अलावा रेलवे ग्रुप डी की एग्जाम के लिए कुल 1 करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों की ओर से रजिस्ट्रेशन भी कराया गया था। भर्ती प्रक्रिया की मदद से रेलवे ग्रुप डी के कुल मिलाकर 1.3 लाख वैकेंसी को भरा जाना है। आरआरबी ग्रुप डी चौथे फेज की परीक्षा जारी है, 07 अक्टूबर 2022 को चौथे चरण का अंतिम एग्जाम होने वाला है। इसके अलावा आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एग्जाम की तारीख भी घोषित हो गई हैं।
RRB Group D Phase 3 Result: ऐसे करें चेक
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होम पेज की मदद से जाकर RRB Group D Phase 3 Result 2022 लिंक को क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
- क्वालीफाइड उम्मीदवारो की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखेगी।
- सर्च बॉक्स में जाकर नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।
- अगर आपका नाम पीडीएफ में दिखता है तो उम्मीदवार सफल माने जाएंगे।
पुरुष उम्मीदवारों को 4 मिनट 15 सेकेंड के भीतर, 1000 मीटर दौड़ निकालना होता है जबकि 35 किलो वजन के साथ 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करना होता है। जबकि महिला उम्मीदवारों को 5 मिनट में एक हजार मीटर दौड़ना होता है और 20 किलो वजन के साथ 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होती है।
