Dr Rammanohar Lohia Avadh University(RMLAU), Ayodhya ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इच्छुक छात्र rmlau.ac.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोर देख व डाउनलोड कर सकें। बता दें, यूनिवर्सिटी की साइट व रिजल्ट लिंक दोनों अलग अलग है। RMLAU Result चेक करने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों के रोल नंबर की जरूरत होगी।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (आरएमएलएयू) ने एमए, एमएससी, बीए, बीएससी, बीकॉम और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए यूजी, पीजी सेमेस्टर के परिणाम जारी किए हैं।
आरएमएलएयू परिणाम 2023 कैसे करें चेक — How to check RMLAU Result 2023
- सबसे पहले यूनिवर्सिटी की वेबसाइट rmlau.ac.in पर जाएं।
- अब Let's GO पर क्लिक करें।
- परिणाम टैब ढूंढें और खोलें।
- अब, उस लिंक का चयन करें जिसमें लिखा है 'परिणाम 2023 देखें'।
- अपना पाठ्यक्रम और सेमेस्टर चुनें।
- अपने कॉलेज के नाम के आगे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और इसे सबमिट करें।
- अंकतालिका की एक प्रति डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
आरएमएलएयू परिणाम 2023 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक — RMLAU Result 2023
उम्मीदवारों को अपने परिणामों के साथ अनंतिम आरएमएलएयू मार्कशीट डाउनलोड करने का विकल्प भी दिया गया है। इस अनंतिम मार्कशीट का उपयोग भविष्य में संदर्भ के लिए तब तक किया जा सकता है जब तक कि मूल मार्कशीट प्राप्त न हो जाए।
