CSAB Seat Allotment Result 2022: केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड की ओर से CSAB काउंसलिंग 2022 के पहले विशेष दौर के लिए सीट आवंटन रिजल्ट को घोषित कर दिया गया है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट परिणाम csab.nic.in/csab-special/ को चेक किया जा सकता है। CSAB परामर्श परिणाम लाइव अपडेट को वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए आज ही उपलब्ध कराया गया है।
यह काउंसलिंग प्रक्रिया जोसा काउंसलिंग के बाद NIT+ सिस्टम के तहत बची हुई सीटों के लिए है। सीट आवंटन परिणाम के आधार पर एनआईटी, आईआईईएसटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।
सीएसएबी स्पेशल राउंड 1 आवंटन रिजल्ट 2022: कैसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, राउंड 1 रिजल्ट चेक करते हुए लिंक को क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन कर सकते हैं।
- जरूरी क्रेडेंशियल को दर्ज करके सब्मिट करें और इसके बाद परिणाम आपकी स्क्रीन पर होगा।
सीएसएबी भर्ती को लेकर चयनित उम्मीदवार 30 अक्टूबर से 1 नवंबर (शाम 5 बजे) के बीच फ्रीज, फ्लोट, स्लाइड, सरेंडर, विदड्रॉ या एग्जिट के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की इच्छा प्रकट करनी होगी। उम्मीदवारों को इस अवधि के दौरान एडमिशन फीस भुगतान और डॉक्यूमेंट अपलोड करके ऑनलाइन रिपोर्ट भी करना जरूरी है।
राउंड 1 की काउंसलिंग रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को अपने लिए अलॉट की गई सीट के लिए चयन करना होगा इसके लिए निर्धारित समय के अंदर ही उम्मीदवारों को निर्णय लेना होगा, उसके बाद उम्मीदवारों के पास मौका नहीं होगा। इसके बाद राउंड 2 रिजल्ट के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
