एजुकेशन

KCET Counselling Result 2022: आज जारी होगा केसीईटी काउंसलिंग राउंड 1 का रिजल्ट, वेबसाइट पर ऐसे देखें नतीजे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 12:22 PM IST

KCET Counselling 2022 Result, KCET 2022 Counselling Result Today: कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी द्वारा आयोजित कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) का रिजल्ट आज यानी 28 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

Image

केसीईटई काउंसलिंग रिजल्ट आज जारी होगा। ‌

Photo : iStock

KCET 2022 Result, KCET Round 1 Counselling 2022 Result Today: कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (KEA) इंजीनियरिंग, कृषि और अन्य संबंध कोर्स के लिए आज यानी 28 अक्टूबर 2022 को कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) काउंसलिंग के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर नतीजे देख सकेंगे।

KCET Counselling Result 2022: इस समय जारी होगा रिजल्ट

आधिकारिक सूचना के अनुसार, कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे के बाद जारी होगा। जिसके बाद अभ्यर्थियों को आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा और दाखिले के लिए संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। ध्यान रहे कि शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी आवंटित कॉलेज में 3 नवंबर की शाम 5:30 बजे तक रिपोर्ट कर सकेंगे।

KCET 2022 Exam Date: कब हुई परीक्षा?

इस साल कर्नाटक सीईटी का आयोजन 16 से 18 जून के बीच किया गया। यह परीक्षा राज्य भर के 486 केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 2,16,559 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, परीक्षा में 2,10,829 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे।

How to download KCET 2022 Counselling Round 1 Seat Allotment Result: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज कर्नाटक यूजीसीईटी 2022 राउंड 1 सीट एलॉटमेनेट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

KCET Counselling Result 2022: राज्य स्तरीय परीक्षा

कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी केसीईटी कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। यह प्रवेश परीक्षा कर्नाटक में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। केसीईटी रिजल्ट 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article