RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2024 Declared: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर ने आज यानी 20 मई 2024 को कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर (Rajasthan Board 12th Arts Result) दिया है। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के संभागी अधिकारी ने की है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट
इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स की परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 6 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार कला संकाय का रिजल्ट 96.88% दर्ज किया गया है।
Rajasthan Board 12th Arts Result: यहां देखें पास पर्सेंटेज
उच्च माध्यमिक कला वर्ग की परीक्षा में कुल 5,78,494 पंजीकृत छात्र हैं। जिसमें से कुल 5,69,575 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बता दें उच्च माध्यमिक आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा का परिणाम कुल 96.88 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिसमें से छात्रों का कुल पास पर्सेंटेज 95.80 फीसदी व छात्राओं का पास फीसदी 97.86 है। यहां 2,72,059 छात्रों में से 154186 छात्रों फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं।How To Check RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2024
स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।स्टेप 2: यहां RBSE Rajasthan Board 12th Result 2024 Science, Commerce, Arts Resul 2024 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
स्टेप 4: रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
Rajasthan Board 12th Arts Result: एसएमएस के जरिए रिजल्ट
यदि राजस्थान बोर्ड की साइट क्रैश हो रही है तो स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।- सबसे पहले मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
- यहां RJ 12 टाइप कर 5676750 पर भेजें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मार्कशीट डाउनलोड करें।
