एजुकेशन

RBSE Class 10 Exam 2027: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा साल में दो बार, तीन विषयों में सुधार सकेंगे अंक

RBSE 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराने की तैयारी कर रहा है। इस बदलाव का मकसद छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का एक और मौका देना और बोर्ड परीक्षा का दबाव कम करना है।

Image

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा साल में दो बार (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

RBSE Class 10 Exam 2027: राजस्थान बोर्ड के कक्षा 10 के छात्रों के लिए परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराने की तैयारी कर रहा है। इस बदलाव का मकसद छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का एक और मौका देना और बोर्ड परीक्षा का दबाव कम करना है। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की ओर से इस नई व्यवस्था की जानकारी दी गई है। इसके तहत पहली बोर्ड परीक्षा देना छात्रों के लिए जरूरी होगा, जबकि दूसरी परीक्षा में शामिल होना उनकी इच्छा पर निर्भर करेगा।

पहली परीक्षा पास करने वाले छात्र सेकंड एग्जाम में अधिकतम तीन विषयों में दोबारा शामिल होकर अपने अंक सुधार सकेंगे। अगर छात्र पहली परीक्षा के नंबरों से संतुष्ट है, तो उसके लिए सेकंड एग्जाम देना जरूरी नहीं होगा। (Rajasthan Board) और जो छात्र दोनों परीक्षाएं देंगे, उस स्थिति में जिसमें बेहतर अंक होंगे, उसे मान्य किया जाएगा। यानी दूसरी परीक्षा देने पर पहले मिले अच्छे नंबर कम नहीं होंगे।

सप्लीमेंट्री छात्रों को भी मिलेगा मौका

सप्लीमेंट्री कैटेगरी में आने वाले छात्रों को भी दूसरी परीक्षा का फायदा मिलेगा। वे तय नियमों के अनुसार अधिकतम तीन विषयों में परीक्षा दे सकेंगे। इसमें वह विषय भी शामिल हो सकते हैं, जिनमें उन्हें सप्लीमेंट्री मिली है।

पहली परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को भी कुछ परिस्थितियों में दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए वैध मेडिकल सर्टिफिकेट या संबंधित शिक्षा अधिकारी की मंजूरी जरूरी हो सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article