एजुकेशन

DRDO Apprentice Recruitment 2026: डिफेंस सेक्टर में अप्रेंटिसशिप का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

DRDO Apprentice Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2026 है। जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Image

DRDO में अप्रेंटिसशिप का मौका (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

DRDO Apprentice Recruitment 2026 in Hindi (डीआरडीओ में कैसे जाएं): डिफेंस सेक्टर में अप्रेंटिसशिप करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इस भर्ती में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग कैटेगरी में पद रखे गए हैं।

इस भर्ती के लिए केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने संबंधित योग्यता परीक्षा में कम से कम 70 प्रतिशत अंक हासिल किए हों। CGPA सिस्टम वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 7.5 CGPA जरूरी है। योग्यता ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या ITI ट्रेड के आधार पर होनी चाहिए। खास बात यह है कि संबंधित योग्यता वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में पूरी करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता या नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें - DRDO Apprentice Recruitment 2026 Notification Download Link

उम्मीदवार की उम्र 1 सितंबर 2026 को कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

अप्रेंटिस कैटेगरीपद
Graduate Apprentice50
Technician Apprentice (Diploma)30
Trade Apprentice (ITI)115
Total Post195

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट और जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। चयन से पहले दस्तावेजों की जांच भी होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आवेदन में दिए गए ईमेल पते पर सूचना भेजी जाएगी।

पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के रूप में जॉइनिंग के समय वैध 'पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट' जमा करना होगा। यह प्रमाण पत्र उम्मीदवार के पिछले कम से कम एक साल के निवास स्थान या स्थायी पते से जारी होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और शर्तें जरूर देख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article