एजुकेशन

RBSE 12th Commerce Result 2024 OUT: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट, Direct Link से चेक करें मार्क्स

RBSE Rajasthan Board 12th Commerce Result 2024 declared at rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट 20 मई को दोपहर 12:15 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।

Image

RBSE 12th Commerce Result 2024 OUT: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट, Direct Link से चेक करें मार्क्स

RBSE Rajasthan Board 12th Commerce Result 2024 declared at rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म होने गया है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट (RBSE 12th Commerce Result 2024) आज यानी 20 मई को दोपहर 12:15 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट (Rajasthan Board 12th Commerce Result 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।

RBSE Class 12th Commerce Result 2024: 98.95 फीसदी स्टूडेंट्स पास

आधिकारिक जानकारी के अनुसार राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स की परीक्षा में इस साल कुल 26622 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 26418 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। इस हिसाब से राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में कुल 98.95 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं कॉमर्स में छात्राओं का पास प्रतिशत 99.51 फीसदी और छात्रों का 98.66 फीसदी रहा। बता दें कि 12वीं कॉमर्स में 17271 छात्रों में से 12179 छात्र और 9147 छात्राओं में से 7919 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुई हैं। अब सभी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download RBSE 12th Commerce Result 2024

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर राजस्थान 12वीं कॉमर्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स टॉपर्स, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

RBSE Rajasthan Board Result 2024: कब हुई थी 12वीं परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 29 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article