एजुकेशन

RBI Grade B Score Card 2025: जारी हो गया आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 का स्कोरकार्ड, तुरंत इस Direct Link से करें चेक

RBI Grade B Score Card 2025 OUT: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सेवा बोर्ड ने सामान्य संवर्ग परीक्षा के लिए आरबीआई ग्रेड बी फेज-I स्कोरकार्ड 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवार rbi.org.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक कर सकते हैं।

Image

आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 का स्कोरकार्ड

RBI Grade B Score Card 2025 Phase 1 OUT: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सेवा बोर्ड ने सामान्य संवर्ग परीक्षा के लिए आरबीआई ग्रेड बी फेज-I स्कोरकार्ड 2025 जारी कर दिया है। इन स्कोरकार्ड को आधिकारिक साइट rbi.org.in पर से देखा जा सकता है। हालांकि खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है। बता दें, आरबीआई ने इस परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर 2025 को किया था।

RBI Grade B (सामान्य) चरण-I परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार चरण-II परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

RBI Grade B Score Card 2025 How to Check

उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं
  • होमपेज पर, 'Opportunities@RBI' सेक्शन में जाएं।
  • 'Current Vacancies' टैब पर क्लिक करें और 'Result' चुनें।
  • “Scorecard and Cut-off Marks for Phase-I Examination for Recruitment of Officers in Grade ‘B’ (DR) – General – PY 2025” लिंक चुनें।
  • लॉगिन वाले पेज पर, अपना पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करें। आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
RBI Grade B Phase 1 Score Card

आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 का स्कोरकार्ड

स्कोरकार्ड पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और प्राप्त अंक, साथ ही चरण-II परीक्षा में बैठने की पात्रता के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अंक शामिल हैं।

आगे क्या

स्कोरकार्ड के आधार पर चरण-I परीक्षा में चुने गए उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी ग्रेड B चरण-II परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। चरण-II के लिए कार्यक्रम और प्रवेश पत्र का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से घोषित किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article