Rajasthan SET 2026 Exam Dates: कोटा विश्वविद्यालय (Kota University) द्वारा आधिकारिक तौर पर राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET 2026) की डेट्स जारी कर दी है। राजस्थान एसईटी 2026 परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार एग्जाम शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। परीक्षा की तिथियों की घोषणा के साथ ही इसमें शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की तैयारी तेज हो गई है।
पेन पेपर में इस दिन होगी परीक्षा
कोटा यूनिवर्सिटी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान सीईटी 2026 (Rajasthan SET 2026 Exam Date) का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में करीब-करीब ढाई महीने का समय बाकी रह गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Odisha सरकार का ऐतिहासिक कदम: अब सरकारी संस्थानों में KG से लेकर PG तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा
कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 14 जून से शुरू होगी और एप्लिकेशन भरकर उसे सबमिट करने कि अंतिम तिथि 15 जुलाई बताई गई है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि के इंतजार में न रहे और समय से प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को आवेदन फॉर्म भरने से पहले जरूर चेक करें।
किस लिए आयोजित की जाती है सीईटी परीक्षा
राजस्थान सीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NTA ICAR AIEEA और AICE JRF के एप्लिकेशन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खुली, इन बातों का रखें खास ध्यान
क्या है परीक्षा की अवधि
राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 का आयोजन 3 घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा। इसमें पेपर 1 की अवधि 1 घंटे की होगी, जबकि पेपर 2 की अवधि 2 घंटे की होगी। बता दें कि दोनों पेपरों के बीच में किसी प्रकार का कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। सभी 35 विषयों के लिए आयोजित होने वाली सीईटी परीक्षा का एक ही दिन में और निर्धारित समय में आयोजित की जाएगी।
