एजुकेशन

NTA ICAR AIEEA और AICE JRF के एप्लिकेशन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खुली, इन बातों का रखें खास ध्यान

ICAR AIEEA और AICE JRF के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने का मौका देते हुए एनटीए द्वारा सुधार विंडो खोल दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से छात्र प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

NTA

कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा और रिसर्च के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक पब्लिक नोटिस जारी किया, जिसमें ICAR AIEEA (PG) और AICE JRF/SRF (Ph.D.) 2026 की परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र में सुधार प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी गई। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से फॉर्म भरते समय कोई गलती हुई हो तो वह अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन में जरूरी सुधार कर सकते हैं।

कब तक कर सकते हैं एप्लीकेशन में सुधार

एनटीए द्वारा जारी पोस्ट के अनुसार, आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए विंडो 12 जून 2026 की रात को खोल दी गई। यह विंडो 14 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) के लिए खुली रहेगी। इसके बाद फॉर्म में सुधार करने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। साथ ही उम्मीदवारों को बता दें कि सुधार करते हुए भरी जा रही जानकारी को ध्यान से भरें, क्योंकि एक बार सबमिट करने के एप्लिकेशन में फिर बदलाव नहीं किए जा सकते हैं, क्योंकि वह फ्रोज हो जाएगी।

करेक्शन विंडो से जुड़ी 3 महत्वपूर्ण शर्तें

एनटीए ने इस नोटिस में उम्मीदवारों के लिए कुछ कड़े और जरूरी निर्देश का पालन करना होगा।

1. सुधार का केवल एक मौका: एनटीए ने साफ कर दिया है कि फॉर्म में बदलाव करने का यह एकमात्र और आखिरी अवसर है। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में दोबारा सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा।

2. अतिरिक्त शुल्क: यदि आप अपने फॉर्म में कोई ऐसा बदलाव करते हैं जिससे आपकी कैटेगरी या फीस संरचना पर असर पड़ता है, तो आपको नियमानुसार अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क केवल वहीं लागू होगा जहां इसकी आवश्यकता होगी।

3. फाइनल सबमिशन के बाद फॉर्म होगा फ्रीज: उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सुधार करने और उसे फाइनल सबमिट करने के बाद आपका आवेदन फ्रीज यानी लॉक हो जाएगा। इसके बाद उसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।

परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

यदि आवेदन में सुधार करने के दौरान उम्मीदवार किसी भी समस्या या इससे संबंधित अधिक जानकारी की जरूरत है तो वह एनटीए द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल या ईमेल पर मेल कर सकते हैं।

वेबसाइट: www.nta.ac.in

हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000

ईमेल आईडी: icar@nta.ac.in

ऊपर दिए गए नंबर और ईमेल के माध्यम से एनटीए से संपर्क कर आपको आपकी समस्या का समाधान मिल जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article