एजुकेशन

राजस्थान में छात्रवृत्ति आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, जानें क्या है इसकी पात्रता

Rajasthan scholarship application date May 31 know eligibility criteria : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 31 मई तक आवेदन करने की अपील की है।

Image

Rajasthan scholarship application date

Rajasthan scholarship application date May 31 know eligibility criteria: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 31 मई तक आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आवेदन का यह अंतिम अवसर होगा, इसके बाद तिथि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। गहलोत ने कहा कि प्रदेश के छात्र छात्राओं के हित को देखते हुए तिथि को 30 अप्रैल से बढ़ाकर 31 मई 2026 किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विद्यार्थी हित में राज्य से बाहर स्थित शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे राजस्थान राज्य के मूल निवासी विद्यार्थियों के लिए पंजीकृत पात्र शिक्षण संस्थाओं को इस वर्ष के लिए विभागीय स्तर से अनुमत कर दिया गया है।

सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि राज्य में स्थित आई.टी.आई. शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के हित में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गए डेटा अनुसार आई टी आई शिक्षण संस्थानों को भी छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रदर्शित किया जा चुका है। अतः छात्रवृत्ति हेतु समस्त पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन करना सुनिश्चित करें। राजस्थान सरकार की छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले SJMS Scholarship Portal पर जाएं। यहां छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने का तरीका

  1. सबसे पहले अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  2. लॉगिन के बाद “Scholarship” या “SJMS Scholarship” विकल्प चुनें।
  3. अपनी प्रोफाइल अपडेट करें और जरूरी जानकारी भरें।
  4. अब छात्रवृत्ति योजना का चयन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. फॉर्म को फाइनल सब्मिट करें और उसकी रसीद डाउनलोड कर लें।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जनाधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • 10वीं की मार्कशीट
  • अंतिम पास की मार्कशीट
  • फीस रसीद

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि अभ्यर्थी उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं से संबंधित केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा जारी अद्यतन दिशा-निर्देश की विस्तृत जानकारी के लिए www.sjmsnew.rajasthan. gov.in/scholarship ya विभागीय वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in भी विजिट करें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article