एजुकेशन

Rajasthan Sainik School Recruitment 2026: राजस्थान के सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Rajasthan Sainik School Teaching, Non Teaching Staff Recruitment 2026: चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल ने टीचिंग ओर नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sschittorgarh.edu.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2026 है।

Image

Rajasthan Sainik School Recruitment 2026: राजस्थान के सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर वैकेंसी

Rajasthan Sainik School Teaching, Non Teaching Staff Recruitment 2026: सैनिक स्कूल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल ने टीचिंग ओर नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sschittorgarh.edu.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2026 है। यहां आप राजस्थान के सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई

सैनिक स्कूल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां टीजीटी मैथेमेटिक्स के पदों पर आवदेन करने के लिए अभ्यर्थी चार साल की इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स NCTE से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 50 प्रतिशत अंकों के साथ किया होना चाहिए। या फिर बैचलर/हॉनर्स डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

सैनिक स्कूल टीचिंग, नॉन टीचिंग के लिए एज लिमिट

सैनिक स्कूल राजस्थान के टीजीटी मैथेमेटिक्स, टीजीटी साइंस, टीजीटी इंग्लिश, टीजीटी कंप्यूटर साइंस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। जबकि मेस मैनेजर के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई है।

Rajasthan Sainik School Teaching, Non Teaching Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले sschittorgarh.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Sainik School Rajasthan Teaching, Non Teaching Staff Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करें।

Rajasthan Sainik School Teaching Non Teaching Exam Pattern: यहां देखें एग्जाम पैटर्न

लिखित परीक्षा में पदों की श्रेणी के अनुसार प्रश्नपत्र का पैटर्न अलग-अलग होगा। पैराग्राफ टीजीटी मैथेमेटिक्स, टीजीटी साइंस, टीजीटी इंग्लिश, टीजीटी कंप्यूटर साइंस के पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम पैटर्न की बात करें तो कुल 100 मार्क्स के सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के 15 अंक, सामान्य अंग्रेजी (General English) के 15 अंक, बेसिक गणित (Basic Maths) के 10 अंक और संबंधित स्तर के विषय (Subject Test of Appropriate Level) के 60 अंक निर्धारित हैं।

वहीं मेस मैनेजर के लिए लिखित परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान के 5 अंक, सामान्य अंग्रेजी के 10 अंक, बेसिक गणित के 10 अंक और संबंधित स्तर के विषय की परीक्षा के 25 अंक होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी करते समय संबंधित पद के अनुसार विषयों और उनके निर्धारित अंकों को ध्यान में रखना चाहिए।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article