एजुकेशन

Malaysia में क्या है भारतीय छात्रों के लिए वीजा नियम? जानें पार्ट टाइम नौकरी अलाउड या नहीं

अगर आपका भी सपना Malaysia से हायर एजुकेशन प्राप्त करने का है तो आपके लिए वहां संस्थानों में एडमिशन लेने के साथ वीजा के नियमों और पार्ट टाइम नौकरी को लेकर नियमों के बारे में जानना जरूरी है।

Image

Malaysia Study Visa Rules (Photo - AI/Newsroom Verified)

Malaysia Study Visa Rules: वैश्विक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और किफायती बजट के मामले में मलेशिया (Malaysia) भारतीय छात्रों के लिए एक पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है। अपनी बहुसांस्कृतिक विरासत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और कम लीविंग एक्सपेंस के कारण हर साल हजारों भारतीय छात्र उच्च शिक्षा के लिए यहां का रुख करते हैं। हालांकि, विदेश में पढ़ाई का निर्णय लेते समय केवल विषय और संस्थान ही नहीं, बल्कि वहां के वीजा नियम, मेडिकल आवश्यकताएं और पार्ट-टाइम जॉब से जुड़ी कानूनी शर्तें को जानना और समझना सबसे महत्वपूर्ण होता है।

बता दें कि कई विदेशी छात्र, जो यहां पढ़ने का सपना देख रहे हैं, वह यह जानना चाहते हैं कि क्या वे मलेशिया में पढ़ाई के दौरान पार्ट-टाइम काम करके अपना खर्च निकाल सकते हैं या नहीं। आइए आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मलेशिया में पढ़ाई के लिए कौन सा वीजा चाहिए होता है और पार्ट टाइम जॉब को लेकर क्या नियम है?

मलेशियाई स्टूडेंट पास के प्रमुख नियम

मलेशिया की यूनिवर्सिटी या कॉलेज में दाखिला तय होने के बाद छात्रों को 'स्टूडेंट पास' के लिए आवेदन करना होता है। भारतीय छात्रों के लिए इसकी प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बनाने का प्रयास किया गया है।

VAL और ई-वीजायूनिवर्सिटी सबसे पहले 'एजुकेशन मलेशिया ग्लोबल सर्विसेज' (EMGS) पोर्टल के माध्यम से आपके स्टूडेंट पास का आवेदन जमा करती है। स्वीकृति मिलने के बाद 'वीज़ा अप्रूवल लेटर' (VAL) जारी होता है, जिसके आधार पर छात्र सिंगल एंट्री ई-वीज़ा (eVISA) प्राप्त करते हैं।
पोस्ट-अराइवल मेडिकल जांचमलेशिया पहुंचने के 7 दिनों के भीतर छात्रों को EMGS से मान्यता प्राप्त क्लीनिक में अनिवार्य मेडिकल स्क्रीनिंग करानी होती है।
वार्षिक नवीनीकरणआमतौर पर स्टूडेंट पास 1 साल के लिए जारी होता है। इसे रिन्यू कराने के लिए कम से कम 80% क्लास अटेंडेंस और न्यूनतम 2.0 CGPA बनाए रखना जरूरी है।

क्या पार्ट-टाइम नौकरी की अनुमति है? जानें नियम और सीमाएं

अगर आपका सवाल भी यही है कि 'मशेलिया में पार्ट टाइम जॉब करना अलाउड है?' तो इसका जवाब है 'हां', मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय और भारतीय छात्रों को पार्ट-टाइम काम करने की अनुमति है, लेकिन इसके कई कड़े नियम और सीमाएं तय की गई हैं। आइए आपको उन नियमों और शर्तों के बारे में बताएं।

केवल लंबी छुट्टियों में अनुमतिछात्र नियमित सेमेस्टर के दौरान काम नहीं कर सकते। पार्ट-टाइम काम करने की अनुमति केवल 7 दिनों से अधिक लंबी आधिकारिक छुट्टियों या सेमेस्टर ब्रेक में ही मिलती है।
20 घंटे प्रति सप्ताह की सीमाछुट्टियों के दौरान भी छात्र प्रति सप्ताह अधिकतम 20 घंटे ही काम कर सकते हैं।
इमिग्रेशन और यूनिवर्सिटी की पूर्व अनुमति अनिवार्यनौकरी का ऑफर मिलने के बाद छात्र सीधे काम शुरू नहीं कर सकते। यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल स्टूडेंट ऑफिस के माध्यम से मलेशियाई इमिग्रेशन विभाग से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है।

किन क्षेत्रों और पदों पर काम करने की अनुमति है?

मलेशियाई इमिग्रेशन विभाग ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए कार्य क्षेत्र सीमित है। स्टूडेट्स उन्हीं क्षेत्रों में तय घंटों के लिए कार्य कर सकते हैं। इससे बाहर पाकर काम करने वाले उम्मीदवारों को नियमों के उल्लघंन करने दिकक्त का सामना करना पड़ सकता है।

  • रेस्तरां और कैफे
  • पेट्रोल स्टेशन
  • मिनी मार्केट व सुपरमार्केट
  • होटल

प्रतिबंधित पद - छात्र किसी भी स्टोर या संस्थान में कैशियर, फ्रंट डेस्क ऑफिसर, गेस्ट रिलेशंस ऑफिसर, या मनोरंजन (संगीत/परफॉर्मेंस) से जुड़े पदों पर काम नहीं कर सकते।

बजट, कमाई और पोस्ट-स्टडी वर्क

पार्ट-टाइम आय - मलेशिया में पार्ट-टाइम जॉब से औसतन RM 7 से RM 12 प्रति घंटा (मलेशियाई रिंगित) की कमाई होती है। चूंकि काम केवल छुट्टियों में अलाउड है, इसलिए इस कमाई को सिर्फ अपनी पॉकेट मनी या छोटे खर्चों का जरिया मानें, पूरी ट्यूशन फीस का साधन नहीं।

ग्रेजुएट पास - अपनी डिग्री पूरी करने के बाद मलेशियाई सरकार अंतरराष्ट्रीय ग्रेजुएट को नौकरी तलाशने और अनुभव प्राप्त करने के लिए 12 महीने का ग्रेजुएट पास चुनने का अवसर देती है।

नियमों का उल्लंघन न करें - बिना आधिकारिक अनुमति के काम करने या 20 घंटे से अधिक काम करने पर स्टूडेंट पास रद्द किया जा सकता है और छात्र को डिपोर्ट भी किया जा सकता है।

मलेशिया भारतीय छात्रों के लिए सुरक्षित माहौल और कम खर्च पर वैश्विक शिक्षा पाने का बेहतरीन विकल्प है। यदि आप मलेशिया जाने की योजना बना रहे हैं, तो अपने बजट और ट्यूशन फीस का प्रबंध पहले से करके जाएं और पार्ट-टाइम जॉब को केवल छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त अनुभव हासिल करने का माध्यम बनाएं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article