वेब सीरीज

Rise And Fall 2: काजल राघवानी और सारा गुरपाल का कटा शो से पत्ता, Pawan Singh की हुई धांसू वापसी

Rise And Fall 2 Latest Update: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' से जहां दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट चुका है। वहीं शो में पवन सिंह ने धांसू वापसी की है।

Image

Rise And Fall 2 में हुआ बड़ा उलटफेर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rise And Fall 2 Latest Update: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'राइज एंड फॉल 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम रोजाना बदल रही है। बेसमेंट और पेंटहाउस वालों के बीच तकरार जारी है। 'राइज एंड फॉल 2' के अब कुछ ही दिन और बाकी रह गए हैं। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में शो के दो कंटेस्टेंट्स पर एविक्शन की गाज गिरी। इस एविक्शन ने बेसमेंट में मौजूद कई सदस्यों को मायूस कर दिया। दूसरी ओर 'राइज एंड फॉल 2' में अब पवन सिंह की फिर से धांसू एंट्री होने वाली है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'राइज एंड फॉल 2' से जुड़े सभी अपडेट्स पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case के बाद पहली बार बाहर दिखे Salman Khan, टाइट सिक्योरिटी में पहुंचे एयरपोर्ट

    'राइज एंड फॉल 2' से बाहर हुईं ये दो सदस्य

    'राइज एंड फॉल 2' में इस सप्ताह कई कंटेस्टेंट्स शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। इस लिस्ट में सारा गुरपाल, काजल राघवानी, प्रियंका चाहर चौधरी, मनीष यादव और सोनम मलिक शामिल थीं। लेकिन शो में जहां प्रियंका चाहर चौधरी दर्शकों का वोट पाकर सुरक्षित हो गईं। वहीं दूसरी ओर सारा गुरपाल और काजल राघवानी को शो छोड़कर जाना पड़ा। उनके एविक्शन में पेंटहाउस के रूलर्स का भी हाथ था। काजल और सारा के एविक्शन पर सोनम मलिक भावुक नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tanishaa Mukerji का बड़ा खुलासा, Armaan Kohli संग रिश्ते को बताया 'ब्रेनवॉश...'

      'राइज एंड फॉल 2' में हुई पवन सिंह की वापसी

      'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) में पवन सिंह (Pawan Singh) की धाकड़ एंट्री हुई है। उन्होंने आते ही न केवल पेंटहाउस वालों को बल्कि बेसमेंट वालों को भी जमकर नचाया। पवन सिंह ने वर्कर संग बात करते हुे बताया कि उन्होंने लड़कियों से बात करना कम कर दिया है। वहीं जब उनसे कारण पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि जब भी कुछ बोलते हैं तो वो बात विवाद में बदल जाती है। बता दें कि पवन सिंह 'राइज एंड फॉल 1' में नजर आए थे। लेकिन वह शो को बीच में ही छोड़कर चले गए थे। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन में पवन सिंह की वापसी गेम को क्या मोड़ देगी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article