बॉलीवुड

Anup Jalota ने Salman Khan को दी बिश्नोई समाज से माफी मांगने ली सलाह

टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद अनूप जलोटा ने चौंकाने वाला बयान दिया है और एक्टर सलमान खान को सलाह दी है कि वो बिश्नोई समाज से माफी मांगें ताकि विवाद खत्म हो सके।

Image

Anup Jalota ने Salman Khan को दी बिश्नोई समाज से माफी मांगने ली सलाह

टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया है। टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलाबारी की वजह से सेलेब्स के बीच डर का माहौल है। टाइगर श्रॉफ जानलेवा हमले मामले पर गायक अनूप जलोटा ने मीडिया से खुलकर बात की है और कहा है कि सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए ताकि इंडस्ट्री पर इस तरह के हमले ना हों। अनूप जलोटा का ये बयान लोगों को चौंका रहा है क्योंकि बॉलीवुड के बाकी लोग सलमान-टाइगर के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'Jolly LLB 4' से Akshay Kumar का पत्ता हुआ साफ !! Arshad Warsi की होगी वापसी

Anup Jalota ने Tiger Shroff केस में दिया चौंकाने वाला बयान

गायक अनूप जलोटा ने आईएनएस से टाइगर श्रॉफ जानलेवा हमले में बात करते हुए कहा है कि सलमान खान को बड़ा दिल दिखाते हुए बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए क्योंकि उनकी भावनाएं काले हिरण मामले में आहत हैं। अनूप जलोटा के अनुसार, "मैं ये खबर सुनकर बहुत ही आहत हूं। ऐसे खूंखार कदमों को रोकने का केवल एक ही तरीका है और वो ये है कि सलमान खान बिश्नोई समाज से माफी मांग लें।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ranabaali Box Office Day 4: रश्मिका-विजय की फिल्म ने दर्ज कराई 34% की गिरावट, इतना हुआ कलेक्शन

अनूप जलोटा ने बताया कि बिश्नोई समाज काफी आहत है, जिस कारण ये चीजें हो रही हैं, "मैंने पहले भी कहा है कि बिश्नोई समाज से माफी मांगी जाए क्योंकि उनका दिल दुखा है। अगर उनसे माफी नहीं मांगी जाएगी तो बिश्नोई समाज के गुस्से को शांति नहीं मिलेगी। सलमान खान के साथ काम करने वालों पर मुसीबत आती रहेगी और उनके परिवारों पर भी मुसीबत बनी रहेगी। ऐसे में क्यों ना एक कदम उठाया जाए और बिश्नोई समाज से माफी मांग ली जाए। इससे ये मामला सुलझ जाएगा। वो लोग केवल यही तो चाहते हैं।"

भले ही अनूप जलोटा ने सलमान खान को सलाह दी हो कि उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए ताकि बिश्नोई समाज उन्हें माफ करके आगे बढ़ जाए लेकिन भाईजान के फैंस का पूछना है कि क्या कोई इस बात की गारंटी ले सकता है कि माफी के बाद गैंग्स्टर्स रुक जाएंगे? आपका इस पूरे मसले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article