एजुकेशन

Rajasthan CET Exam 2024: आसान नहीं होगी राजस्थान सीईटी परीक्षा, 12वीं लेवल पर आए 18 लाख से ज्यादा

Rajasthan CET Exam 2024 Date and Time: राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली पात्रता परीक्षा RSMSSB CET के लिए इस साल रिकॉर्ड तोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस साल राजस्थान 12वीं लेवल सीईटी एग्जाम के लिए 18 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। ऐसे में इस बार परीक्षा बेहद कठिन होने वाली है। एग्जाम का शेड्यूल यहां देख सकते हैं।

Image

राजस्थान CET परीक्षा की तारीख

Photo : Times Now Digital

Rajasthan CET Exam 2024 Date and Time: राजस्थान सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी गई है। राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली पात्रता परीक्षा RSMSSB CET के लिए इस साल रिकॉर्ड तोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस साल राजस्थान 12वीं लेवल सीईटी एग्जाम के लिए 18 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। एग्जाम का शेड्यूल यहां देख सकते हैं।

राजस्थान सीईटी 10+2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का आयोजन अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में होना है।

RSMSSB CET 10+2 के लिए रिकॉर्ड आवेदन

राजस्थान सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) के चेयरमैन आलोक राज ने जानकारी दी है। चेयरमैन ने बताया कि इस साल 10+2 सीईटी परीक्षा के लिए 18,63,082 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पिछेल साल 16 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें सिर्फ 12 लाख कैंडिडेट्स ही परीक्षा में शामिल हुए थे।

Rajasthan CET 10+2 Exam 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

RSMSSB CET Exam Date: कब होगी परीक्षा?

RSMSSB की तरफ से जारी नोटिफिकेशव के अनुसार, सीईटी 10+2 लेवल के लिए परीक्षा 23 अक्टूबर से शुरू होगी। परीक्षा 26 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। इसके लिए एडमिट कार्ड एग्जाम शुरू होने के कुछ दिन पहले ही जारी होंगे। इसके लिए RSMSSB Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर नजर रखें।

राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए 12वीं पास से आवेदन मांगे गए थे। इसमें पास होने वाले विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें कांस्टेबल, फॉरेस्टर, जमादार ग्रेड 2, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट, क्लर्क ग्रेड 2 और जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां होनी है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article