एजुकेशन

इस डेट को आ सकता है राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

Image

Rajasthan Board Result 2024 Date

Photo : Times Now Digital

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र कमर कस लें। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का Rajasthan Board Result 2024 जल्द जारी होने वाला है। पिछले रिकॉर्ड के अनुसार राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट मई के पहले हफ्ते में ही जारी हो सकता है। राजस्थान बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की लगभग सारी तैयारियां कर ली गई हैं। रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर होगी।

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से लेकर 30 मार्च 2024 तक आयोजित की थीं। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को 29 फरवरी से लकेर 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित किया गया था। इसके बाद से ही कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। अब राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट 10 मई से पहले जारी हो सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दिए वेबसाइट पर जाना होगा।

इन वेबसाइट्स पर पाएं रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाना होगा। रिजल्ट चेक करने का लिंक जल्द ही वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। लिंक एक्टिव होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं-

  • राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले Check Result के लिंक पर जाना होगा।
  • इसके बाद Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर रोल नंबर से रिजल्ट चेक करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

क्या है पासिंग मार्क्स?

राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों के बाद आवेदन मांगा जाएगा। छात्र जल्द ही रिजल्ट्स देख सकेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इन रिजल्ट को जारी किए जाने की तैयारी चल रही है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article