RRB NTPC UG 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी अंडरग्रेजुएट (NTPC-UG) भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की होड़ इतनी अधिक है कि महज 3058 पदों के लिए 63 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसका सीधा मतलब यह है कि एक पद के लिए करीब 2060 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है।
क्या है NTPC-UG परीक्षा का शेड्यूल
बता दें कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment 2026) नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 7 मई से किया जाएगा। 7 मई को शुरू हुई परीक्षा 21 जून 2026 तक चलेगी, जिसे कुल 11 वर्किंग डे में पूरा किया जाएगा। देशभर के 21 क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्डों के माध्यम से करीब 200 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हो रहा है।
तीन शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
7 मई से 21 जून के बीच आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा पाली में नहीं बल्कि तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जो इस प्रकार है-
पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक
तीसरी शिफ्ट: शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य है, इसलिए उन्हें परीक्षा शुरू होने से कम से कम डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा।
पदों का विवरण
रेलवे इस भर्ती के जरिए कुल 3058 पदों को भरने जा रहा है, जिनमें मुख्य पद इस प्रकार हैं:
| कमर्शियल टिकट क्लर्क | 2424 पद |
| अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट | 394 पद |
| जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | 163 पद |
| ट्रेन क्लर्क | 77 पद |
क्या है चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया तीन भागों में विभाजित किया गया है। जो इस प्रकार है -
पहला चरण- CBT-1 (प्रारंभिक परीक्षा) है, जो केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में काम करेगी। इसमें 100 प्रश्न होंगे (40 जनरल अवेयरनेस, 30 गणित और 30 रीजनिंग) जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
दूसरा चरण - CBT-2 (मुख्य परीक्षा) का आयोजन होगा, जिसके अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। रिक्तियों से 20 गुना अधिक उम्मीदवारों को इस चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
तीसरे चरण - इस चरण में पदों की आवश्यकतानुसार टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा। जूनियर क्लर्क और अकाउंट्स क्लर्क जैसे पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य है। अंग्रेजी टाइपिंग के लिए न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी के लिए 25 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक है। इसके पश्चात दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
विभिन्न पदों के अनुसार सैलरी अलग अलग है। शुरुआती सैलरी की बात करें तो 19,900 रुपये से 21,700 रुपये के बीच होगी। डीए (DA), एचआरए (HRA) और अन्य भत्तों को मिलाकर इन-हैंड सैलरी लगभग 30 से 40 हजार रुपये प्रतिमाह होगी।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
