Neet 2026 Neet Question Paper, Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई 2026 को NEET UG 2026 परीक्षा आयोजित की थी। इस साल यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में एक साथ आयोजित की गई। इसके लिए करीब 27.79 लाख अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था। यहां MBBS की सीमित सीटों के कारण, अंकों में मामूली अंतर भी छात्र की रैंक और प्रवेश की संभावनाओं को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। हालिया रुझान विश्लेषण के अनुसार, परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा जारी है। यहां सुरक्षित स्कोर की बात करें तो यह हर साल परीक्षा के कठिनाई स्तर, परीक्षार्थियों की संख्या, छात्रों के समग्र प्रदर्शन और काउंसलिंग राउंड में सीटों की उपलब्धता के आधार पर बदलती रहती है।
Neet 2026 Expected Cut Off: नीट यूजी संभावित कटऑफ
नीट यूजी के संभावित कटऑफ की बात करें तो इस बार पिछली बार के आसपास कटऑफ जा सकती है। पिछले तीन वर्षों में NEET UG कट ऑफ में मामूली बदलाव आया है। सरकारी कॉलेजों के लिए General Category/EWS वर्ग का कट ऑफ 2023 में 720-137 से बढ़कर 2025 में 686-144 हो गया है, जो परीक्षा की कठिनाई और प्रतिस्पर्धा में आए बदलावों को दर्शाता है। हालांकि इस बार कयास लगाया जा रहा है कि पिछली बार के आसपास कटऑफ अंक देखने को मिल सकता है। हालांकि इस पर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
कैसा रहा नीट यूजी का एग्जाम
नीट यूजी एग्जाम की बात करें तो परीक्षा कुल मिलाकर मॉडरेट (Moderate) रहा है। हालांकि अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर संतुलित होने के साथ थोड़ा समय लेने वाला था। फिजिक्स का एग्जाम थोड़ा कठिन माना जा रहा है।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
