एजुकेशन

दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, DSSSB ने निकाली ढेरों पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

DSSSB Recruitment 2026 Notification Pdf: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जिला अदालतों और पारिवारिक न्यायालयों में अलग-अलग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 641 खाली पद भरे जाएंगे।

Image

दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

DSSSB Recruitment 2026 Notification Pdf: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जिला अदालतों और पारिवारिक न्यायालयों में अलग-अलग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 641 खाली पद भरे जाएंगे। जारी विज्ञप्ति में कुछ ऐसे पद भी भरे जाएंगे, जिनके लिए 10वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भी अलग-अलग पद रखे गए हैं।

चपरासी और प्रोसेस सर्वर जैसे पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं JJA और पर्सनल असिस्टेंट जैसे पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ संबंधित टाइपिंग या शॉर्टहैंड की योग्यता मांगी गई है।

पदकुल पद
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट27
पर्सनल असिस्टेंट206
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA)174
प्रोसेस सर्वर92
चपरासी/अर्दली/डाक चपरासी142
कुल641

DSSSB Recruitment 2026 Age Limit

उम्मीदवार की उम्र 1 जून 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

DSSSB Recruitment 2026 Date

DSSSB भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर 2026 को शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2026 रात 11 बजे तक है।

DSSSB Recruitment 2026 Apply Online

उम्मीदवार DSSSB के ऑनलाइन पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले नए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद लॉगिन करके Advt No. 04/2026 चुनें और व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज और फोटो अपलोड करने के बाद, ध्यान से शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करने के बाद इसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता जरूर जांच लें।

DSSSB Recruitment 2026 Fees

सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं महिला उम्मीदवारों, SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिकों को शुल्क नहीं देना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article