देश

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, ओबीसी मोर्चा में 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री की हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट

BJP OBC Morcha New Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन में नियुक्तियों का ऐलान किया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से विभिन्न राज्यों में ओबीसी मोर्चा के लिए सात राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और तीन राष्ट्रीय महामंत्रियों की नियुक्ति की है।

Image

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन (फोटो साभार: BJP)

BJP OBC Morcha New Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन में नियुक्तियों का ऐलान किया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से विभिन्न राज्यों में ओबीसी मोर्चा के लिए सात राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और तीन राष्ट्रीय महामंत्रियों की नियुक्ति की है।

नई नियुक्तियों के तहत असम, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार से नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दिल्ली, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ से तीन नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।

किस-किस को मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी?

  • जोगेन मोहन (असम)
  • ममता मोहंता (ओडिशा)
  • संगम लाल गुप्ता (उत्तर प्रदेश)
  • बबनराव रावजी चौधरी (महाराष्ट्र)
  • सत प्रकाश राणा (दिल्ली)
  • डॉ. अर्जुन साहनी (बिहार)
  • संगीता बलवंत बिंद (उत्तर प्रदेश)

राष्ट्रीय महामंत्री भी नियुक्त

गजेंद्र यादव (दिल्ली)

प्रमोद मध्वराज (कर्नाटक)

ललित चंद्राकार (छत्तीसगढ़)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article