एजुकेशन

SAU Admission 2026: UG, PG और PhD में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, 30 जून है आखिरी तारीख

SAU Admission 2026: दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र के लिए स्नातक, परास्नातक और पीएचडी कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

SAU Admission 2026

SAU Admission 2026: दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र के लिए स्नातक, परास्नातक और पीएचडी कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां एप्लाइड मैथमेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र जैसे PG कोर्सों के साथ-साथ बायोटेक्नोलॉजी, विधि, समाजशास्त्र, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्रबंधन और क्लाइमेट चेंज जैसे विषयों में PhD में भी दाखिले मिलेंगे।

ऐसे होगा चयन

भारतीय छात्रों का चयन JEE Main, CUET, CAT, CLAT और GATE जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के स्कोर के आधार पर होगा। विश्वविद्यालय के सभी डिग्री प्रोग्राम UGC और संबंधित नियामक संस्थाओं से मान्यता प्राप्त हैं।

संपर्क और मदद

दाखिले की पूरी जानकारी के लिए छात्र SAU की वेबसाइट देख सकते हैं। किसी सवाल के लिए हेल्पलाइन 011-35656600 और व्हाट्सएप 9818185222 पर संपर्क किया जा सकता है। तकनीकी सहायता के लिए ईमेल और हेल्पलाइन सपोर्ट भी उपलब्ध है।

IPU में 29 जून को होगी चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग की ऑफलाइन काउंसलिंग

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने एडवांस्ड डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग के लिए पहली ऑफलाइन काउंसलिंग 29 जून 2026 को तय की है। यह प्रक्रिया द्वारका कैंपस में होगी। दस्तावेज सत्यापन के बाद मेरिट के आधार पर उसी दिन सीटें आवंटित की जाएंगी। प्रवेश परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवार इसमें हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि काउंसलिंग से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और अपडेट के लिए IPU की वेबसाइट चेक करते रहें।

दो मोड में होता है Admission

साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU) में एडमिशन SAU एंट्रेंस टेस्ट मोड या डायरेक्ट एडमिशन मोड के जरिए लिया जा सकता है। आनलाइन अप्लाई के लिए आपको admissions.sau.int/apply/ पर जाने की जरूरत है। ऑनलाइन अप्लाई के लिए आपको पहले एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बाद फॉर्म भरना होगा, फिर संबंधित डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे। अंत में कोर्स की फीस जमा करनी होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article