एजुकेशन

Jharkhand BTech Admission 2026: JEE Main स्कोर पर शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, 2 जुलाई तक करें आवेदन

Jharkhand BTech Admissions 2026: ​​झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में BTech और BE कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।

Image

Jharkhand BTech Admissions 2026

Jharkhand BTech Admissions 2026: झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में BTech और BE कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जून से 2 जुलाई 2026 तक JCEB की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म भर सकते हैं। इस बार एडमिशन JEE Main 2026 के स्कोर के आधार पर होगा। बोर्ड JEE Main में मिले अंकों और रैंक के हिसाब से राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट तैयार करेगा और उसी के जरिए सीटों का आवंटन किया जाएगा।

अहम तारीखें

आवेदन शुरू: 24 जून 2026
आखिरी तारीख: 2 जुलाई 2026
करेक्शन विंडो: 3 जुलाई 2026
स्टेट मेरिट लिस्ट: 5 जुलाई 2026
काउंसलिंग शेड्यूल: जल्द घोषित होगा
बोर्ड ने सलाह दी है कि उम्मीदवार आखिरी दिन का इंतजार न करें और फॉर्म भरने से पहले सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें।कौन कर सकता है आवेदनJEE Main 2026 क्वालिफाई करने वाले छात्र आवेदन के पात्र हैं। साथ ही 12वीं या समकक्ष परीक्षा फिजिक्स और मैथ्स के साथ पास होना जरूरी है। जनरल कैटेगरी के लिए 45% और रिजर्व कैटेगरी के लिए 40% अंक अनिवार्य हैं। झारखंड कोटे के तहत दाखिले के लिए आवेदक का राज्य का स्थानीय या स्थायी निवासी होना भी जरूरी है।
Jharkhand BTech Admissions 2026

Jharkhand BTech Admissions 2026

आवेदन शुल्क

  • जनरल, EWS, BC-I, BC-II: 500 रुपये
  • SC, ST, महिला: 250 रुपये
  • PwD उम्मीदवार: फीस में पूरी छूट

लगने वाले दस्तावेज

आवेदन के समय JEE Main 2026 का स्कोरकार्ड, 12वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, जाति और आय प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र अगर लागू हो तो अपलोड करना होगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद JCEB काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट कराएगा। काउंसलिंग की तारीखें और प्रक्रिया बोर्ड की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें ताकि फॉर्म भरने में कोई गलती न हो।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article