एजुकेशन

Punjab Police Recruitment 2024: पंजाब पुलिस कांस्टेबल के 1746 पदों पर वैकेंसी, इस तारीख से करें अप्लाई

Punjab Police Recruitment 2024, Punjab Police Constable Vacancy 2024: पंजाब पुलिस ने जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस के लिए कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1746 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Image

Punjab Police Recruitment 2024: पंजाब पुलिस में 1746 पदों पर निकली वैकेंसी

Punjab Police Recruitment 2024, Punjab Police Constable Vacancy 2024: पंजाब पुलिस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Punjab Police Recruitment) खबर है। पंजाब पुलिस ने जिला पुलिस कैडर और सशस्त्र पुलिस कैडर के कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Punjab Police Constable Vacancy) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल के कुल 1700 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Punjab Police District Cadre Vacancy) सकते हैं। यहां आवदेन के लिए 14 मार्च को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल 2024 है। यहां आप पंजाब पुलिस कांस्टेबल के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया के बारे में जान सक

Punjab Police Constable Vacancy 2024: कुल कितनी वैकेंसी

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत कुल 1746 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस कैडर के 970 पद और सशस्त्र पुलिस कैडर के कुल 776 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Punjab Police Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता

पंजाब पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Punjab Police Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Application Link For Punjab Police Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • अब आवदेन शुल्क का भुगतानकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए प्रिंट पर क्लिककर आवेदन फॉर्म की छायाप्रति निकाल लें।

Punjab Police Vacancy: चयन प्रक्रिया

पंजाब पुलिस कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवरों का चयन पेपर 1 और पेपर 2 के आधार पर किया जाएगा। पेपर 1 में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 में अभ्यर्थियों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होगा। वहीं पेपर-2 में कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होगा। परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए कम से म 50 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article