बॉलीवुड

Sameera Reddy ने भी किया Deepika Padukone की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर रिएक्ट, कही ये बड़ी बात

Sameera on Deepika's 8-Hour Shift Debate: बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने हाल ही में दीपिका पादुकोण द्वारा की गई 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा किसी एक का पक्ष सुनना सही नहीं है।

Image

समीरा रेड्डी ने दीपिका को लेकर दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

Sameera Reddy on Deepika's 8-Hour Shift Debate: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने शूटिंग के दौरान काम के घंटों का मुद्दा उठाया था। दीपिका पादुकोण ने हर दिन 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी, जिसके बाद कई एक्टर्स ने अपनी राय रखी। कईयों ने दीपिका पादुकोण का समर्थन किया तो कईयों ने कहा कि शूटिंग के हिसाब से एडजस्ट करना पड़ता है। अब इस मुद्दे पर एक्ट्रेस इंटरनेट पर्सनैलिटी बनीं समीरा रेड्डी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि एक्टर्स की डिमांड के साथ-साथ प्रोड्यूसर्स की परिस्थितियों को भी समझना जरूरी है।

8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर समीरा रेड्डी ने दिया रिएक्शन

बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर चल रही चर्चा पर समीरा रेड्डी ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'जब फिल्म की शूटिंग की जाती है तो एक्टर और प्रोड्यूसर की अपनी-अपनी जिम्मेदारियां होती हैं। ऐसी में किसी की जरूरतों को देखने के बाद उसकी साइड लेकर दूसरे को नजरअंदाज सही नहीं है।' इस दौरान समीरा ने संजय दत्त के साथ एक मूवी की शूटिंग का किस्सा भी शेयर किया।

समीरा ने कहा कि फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द पूरी करने के लिए उन्होंने एक्स्ट्रा शिफ्ट भी की थी। उस समय एक्ट्रेस मुंबई में नहीं रहती तो उन्हें अपना शेड्यूल पूरा करना जरुरी भी था। हालांकि उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा काम करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं थी।

मां बनने के बाद शूटिंग करने पर भी समीरा ने चुप्पी तोड़ी

समीरा रेड्डी ने यह भी माना कि मां बनने के बाद किसी भी एक्ट्रेस के लिए पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खासकर नई मां को ब्रेस्टफीडिंग, हार्मोनल बदलाव और बच्चे की देखभाल जैसी कई जिम्मेदारियां एक साथ निभानी पड़ती हैं। ऐसे में अगर कोई निर्माता इन चीजों को समझने के बाद शिफ्ट के घंटों में बदलाव करे तो यह अच्छा निर्णय होगा। मगर इन चीजों में निर्माताओं के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी होनी चाहिए ताकि वो आर्थिक नुकसान उठाने से बाख सकें। इसलिए कलाकारों और निर्माताओं के बीच आपसी समझ और तालमेल होना चाहिए।

हालांकि दीपिका पादुकोण द्वारा की गई डिमांड पर समीरा रेड्डी ने कमेंट करने से परहेज किया। उन्होंने यहां तक कहा कि एक साइड की बात सुनकर फैसला करना सही नहीं है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article