एजुकेशन

UPSC Recruitment 2026: दिल्ली सरकार में प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि करीब, ऐसे करें प्रक्रिया पूरी

UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी द्वारा दिल्ली सरकार में प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल के 800 से अधिक पदों की भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए केवल 10 दिन का समय बाकी है।

Image

UPSC Recruitment 2026

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के कुल 828 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस (Advertisement No. 51/2026) जारी किया था। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च प्रशासनिक पदों पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, आवेदन की अंतिम तिथि अब नजदीक आ गई है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए केवल 10 दिन का समय बाकी रह गया है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आइए आपको भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी दें।

पदों का विवरण

यूपीएससी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार कुल 828 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसका विवरण इस प्रकार है:

प्रिंसिपल (Principal)पुरुषमहिला
अनारक्षित (UR)693732
ईडब्ल्यूएस (EWS)1174
ओबीसी (OBC)18711
अनुसूचित जाति (SC)16133
अनुसूचित जनजाति (ST)1082
कुल124 पद
वाइस प्रिंसिपल (Vice-Principal)पुरुषमहिला
अनारक्षित (UR)287150137
ईडब्ल्यूएस (EWS)713734
ओबीसी (OBC)1899693
अनुसूचित जाति (SC)1035251
अनुसूचित जनजाति (ST)542925
कुल704 पद

कितनी मिलेगी सैलरी

भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इसके अनुसार प्रिंसिपल का पे मैट्रिक्स लेवल-12 है और वाइस प्रिंसिपल का पे मैट्रिक्स लेवल-10 है।

भर्ती के लिए क्या है अधिकतम आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। प्रिंसिपल पद के लिए UR/EWS के लिए 50 वर्ष, OBC के लिए 53 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 55 वर्ष तय की गई है। जबकि वाइस प्रिंसिपल पद के लिए UR/EWS के लिए 35 वर्ष, OBC के लिए 38 वर्ष और SC/ST के लिए 40 वर्ष तय की गई है। दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक भर्ती पोर्टल upsconline.nic.in/ora/ पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर संबंधित पद Principal/Vice-Principal Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - मांगी गई सभी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 4 - आवेदन पत्र को सबमिट करके उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल पदों की भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अंतिम तिथि के इंतजार में न रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article