एजुकेशन

PSEB 8th Class Result 2025 Declared: जारी हुआ पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

PSEB 8th Class Result 2025 declared at pseb.ac.in: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 डाउलनोड कर सकते हैं।

Image

PSEB 8th Result 2025

PSEB 8th Class Result 2025 declared at pseb.ac.in: पीएसईबी 8वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (PSEB) कक्षा 8वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 4 अप्रैल को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट (Punjab Board 8th Result 2025) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

PSEB 8th Class Result 2025: एसएमएस पर ऐसे चेक करें मार्क्स

पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा का रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 'PB8' टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। कुछ मिनटों में ही आपके मोबाइल पर रिजल्ट का एसएमएस मिल जाएगा। वहीं, वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download PSEB 8th Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीएसईबी 5वीं 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

PSEB Punjab Board 8th Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर आपको कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article