Punjab Board 10th Result 2026 (OUT) : PSEB पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) का रिजल्ट जारी हो चुका है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने आज यानी 11 मई को मोहाली ऑफिस से PSEB 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। पंजाब बोर्ड PSEB बोर्ड कै मैट्रिक के छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट psev.ac.in से दसवीं की मार्कशीट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे कि रोल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके पंजाब बोर्ड के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद वे अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। इस परीक्षा के लिए लगभग 2.84 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
बताते चलें कि पंजाब बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 6 मार्च को सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ शुरू हुईं और 1 अप्रैल को स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा के साथ समाप्त हुईं। कक्षा 10 की परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक आयोजित की गईं। हर पेपर तीन घंटे और 15 मिनट का था।
10वीं क्लास PSEB रिजल्ट 2026 कैसे देखें ? How to check PSEB 10th result
- आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर 'Results' टैब पर क्लिक करें।
- Matriculation Examination Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
- अपनी मार्कशीट देखने के लिए 'Submit' पर क्लिक करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए एक कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
DigiLocker से पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने का तरीका- How to check Punjab Board Result Through DigiLocker:
- DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर DigiLocker मोबाइल ऐप खोलें।
- अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े क्रेडेंशियल का उपयोग करके साइन इन करें (नए उपयोगकर्ताओं को साइन अप करना होगा)
- Education सेक्शन पर जाएं।
- होमपेज पर 'Education' या 'Results' सेक्शन पर जाएं।
- बोर्ड चुनें: बोर्डों की सूची से "Punjab School Education Board" (PSEB) चुनें।
- Class 10 Result 2026" या "Class 12 Result 2026" विकल्प चुनें।
- अपना रोल नंबर, उत्तीर्ण होने का वर्ष और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- अपना परिणाम देखने के लिए Submit पर क्लिक करें, फिर भविष्य में उपयोग के लिए डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
पिछले साल, पंजाब बोर्ड ने 16 मई, 2025 को कक्षा 10 PSEB के नतीजे घोषित किए थे। ये परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। कुल पास प्रतिशत 96.61 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो 2024 की तुलना में थोड़ा कम था। पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्रों का पास प्रतिशत 95.47 प्रतिशत रहा, जिसमें 1,84,984 छात्रों में से 1,76,605 छात्र परीक्षा में पास हुए। गैर-सरकारी (निजी) स्कूलों में 73,649 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, और 71,412 छात्र पास हुए, जिससे पास दर 96.96 प्रतिशत रही, जो कि सरकारी स्कूलों से अधिक थी।
