एजुकेशन

PGIMER Nursing Exam Centre: किन शहरों में होगी पीजीआईएमईआर नर्सिंग की परीक्षा, जानें कब आएगी एग्जाम डेट

PGIMER Nursing Exam Centre: नर्सिंग भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन में संस्थान द्वारा परीक्षा शहरों की लिस्ट जारी की गई है। उम्मीदवार आवेदन के दौरान अपने प्रिफरेंस के अनुसार परीक्षा शहर का चुनाव कर सकते हैं।

Image

PGIMER Nursing Exam Centre (Photo - AI)

PGIMER Nursing Exam Centre: पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप 'बी') के 243 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन देशभर के परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। वे देश भर में आयोजित होने वाले परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकर आवेदन के दौरान अपने पसंद के परीक्षा केंद्रों के प्रिफरेंस चुन सकते हैं। पीजीआईएमईआर द्वारा नर्सिंग भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन में उन शहरों के नाम दिए गए हैं, जहां-जहां परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

कब होगी नर्सिंग भर्ती की परीक्षा?

बता दें कि PGIMER द्वारा नर्सिंग पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथियों की अभी घोषणा नहीं की गई है। संस्थान द्वारा आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक होने के बाद परीक्षा की डेट का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। इस समय अवधि के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन सबमिट कर दें और अंतिम समय में होने वाली सर्वर डाउन की समस्या से बचें।

पीजीआईएमईआर परीक्षा केंद्रों की लिस्ट

पीजीआईएमईआर नर्सिंग परीक्षा के लिए संभावित शहरों और उनके राज्यों की लिस्ट इस प्रकार है -

क्र.शहरराज्य
1आगराउत्तर प्रदेश
2अहमदाबादगुजरात
3अंबालाहरियाणा
4अमृतसरपंजाब
5बठिंडापंजाब
6बेंगलुरुकर्नाटक
7भोपालमध्य प्रदेश
8बिलासपुरहिमाचल प्रदेश
9चंडीगढ़/मोहालीचंडीगढ़/पंजाब
10देहरादूनउत्तराखंड
11दिल्ली/NCRदिल्ली/NCR
12गुवाहाटीअसम
13हल्द्वानीउत्तराखंड
14हमीरपुरहिमाचल प्रदेश
15हैदराबादतेलंगाना
16जम्मूजम्मू-कश्मीर
17कांगड़ाहिमाचल प्रदेश
18कानपुरउत्तर प्रदेश
19कोलकातापश्चिम बंगाल
20कुल्लूहिमाचल प्रदेश
21कुरुक्षेत्रहरियाणा
22लखनऊउत्तर प्रदेश
23नागपुरमहाराष्ट्र
24पालमपुरहिमाचल प्रदेश
25पटियालापंजाब
26पटनाबिहार
27फगवाड़ापंजाब
28रुड़कीउत्तराखंड
29ऊनाहिमाचल प्रदेश

उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरते समय अपनी सुविधा अनुसार निकटतम परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र से संबंधित अंतिम आवंटन एडमिट कार्ड में दर्शाया जाएगा।

कब जारी होगा परीक्षा का एडमिट कार्ड

नर्सिंग भर्ती की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम की डेट से लगभग 7 से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article