RRB Railway JE Recruitmnet 2026, Sarkari Naukri: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway JE Recruitmnet 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड के जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन की आज यानी 13 सितंबर को आखिरी तारीख है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3993 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर दी गई है। यहां आप रेलवे जूनियर इंजीनियर के लिए जोन वाइज वैकेंसी आवेदन के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Railway JE Recruitmnet 2026: यहां देखें जोनवाइज वैकेंसी
- कोलकाता - 457 वैकेंसी
- मुंबई - 411 वैकेंसी
- चेन्नई - 362 वैकेंसी
- प्रयागराज - 340 वैकेंसी
- गुवाहाटी - 329 वैकेंसी
- बेंगलुरु - 298 वैकेंसी
- अजमेर - 252 वैकेंसी
- गोरखपुर - 198 वैकेंसी
- चंडीगढ़ - 183 वैकेंसी
- जम्मू-श्रीनगर - 152 वैकेंसी
- अहमदाबाद - 143 वैकेंसी
- बिलासपुर - 124 वैकेंसी
- रांची - 122 वैकेंसी
- भोपाल - 113 वैकेंसी
- सिकंदराबाद - 110
- तिरुवनंतपुरम - 101
- सिलिगुड़ी - 92
- भुवनेश्वर - 86
- पटना - 73
- मालदा - 30
- मुजफ्फरपुर - 17
- कुल पद - 3993
Railway JE Recruitmnet 2026 Qualification: क्वालिफिरकेशन और एज लिमिट
रेलवे जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस आईटी में 3 वर्षीय डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री (B.E./B.Tech) होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्ती की न्यूनतम आयु 33 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल होना जरूरी है। इसके अलावा यहां आकरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Railway JE Recruitmnet 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- rrbcdg.gov.in या रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Railway JE & DMS Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
Railway JE Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
यहां उम्मीदवारों का सेलेक्सन तीन चरणों में किया जाएगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT स्टेज 1) में सफल होने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित सीबीटी 2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फिर अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
