एजुकेशन

November 2026 School Holidays: नवंबर में किस-किस दिन बंद रहेंगे स्कूल? यहां देखें लंबी छुट्टियों को लेकर पूरा अपडेट

November 2026 School Holidays: नवंबर के महीने की शुरुआत ही त्योहार और छुट्टियों की शुरुआत के साथ हुई है। दिवाली-छठ समेत कई बड़े त्योहारों के चलते इस महीने में कई दिन स्कूल बंद रहते हैं। आइए जानते हैं नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल।

Image

November 2026 School Holidays (Photo - AI/Newsroom Verified)

November 2026 School Holidays: हर साल की तरह नवंबर का महीना स्कूल-कॉलेज के छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए त्योहारों की रौनक और छुट्टियों की सौगात लेकर आता है। उत्तर भारत से लेकर पूरे देश में साल 2026 के नवंबर महीने में सांस्कृतिक और धार्मिक पर्वों की धूम रहने वाली है। हो भी क्यों न, इस महीने की शुरुआत ही दिवाली के साथ हो रही है। दिवाली की धूम के बीच छात्रों और उनके अभिभावकों ने सर्च शुरू कर दिया है कि नवंबर के महीने में कब-कब अवकाश रहेगा। विभिन्न राज्यों में स्कूलों के अवकाश (School closed) का शेड्यूल कैसा रहेगा, इसको लेकर छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।

चूंकि वर्ष नवंबर में दीपावली के अलावा गोवर्धन पूजा, भैया दूज और लोक आस्था का महापर्व छठ एक खास क्रम में पड़ रहे हैं, इसलिए स्कूलों में छुट्टियों का एक लंबा और शानदार सिलसिला देखने को मिलेगा। आइए आपको इन त्योहारों के साथ और कब-कब स्कूल बंद रहेंगे आदि के बारे में जानें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - JEE Main 2027 के आवेदन में गलती होने पर क्या करें?

नवंबर 2027 के प्रमुख त्योहार और छुट्टियों

साल 2027 के पंचांग के अनुसार, नवंबर महीने की शुरुआत ही बड़े पर्वों और अवकाशों के साथ होगी। इस महीने में मुख्य रूप से दिवाली और छठ पूजा दो ऐसे बड़े अवसर हैं जो छात्रों को पढ़ाई से राहत देकर लंबा ब्रेक प्रदान करते हैं।

6 नवंबरशुक्रवारधनतेरस
8 नवंबररविवारदीवाली/दीपावली/नरक चतुर्दशी
9 नवंबरसोमवारगोवर्धन पूजा/अन्नकूट
11 नवंबरबुधवारभाई दूज/भैया दूज
14 नवंबरशनिवारबाल दिवस
15 नवंबररविवारछठ पूजा
16 नवंबरसोमवारवीरांगना ऊदा देवी बलिदान दिवस
24 नवंबरमंगलवारगुरु नानक जयंती/गुरुपर्व/कार्तिक पूर्णिमा

यूपी से लेकर बिहार और झारखंड में लंबी छुट्टियां

4 से 15 नवंबर 2026 - राजस्थान के कुछ स्कूलों में दिवाली का अवकाश रहेगा।

5 से 25 नवंबर 2026 - गुजरात के स्कूलों में 21 दिन का दिवाली अवकाश रहेगा।

6 से 11 नवंबर 2026 - छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में 6 दिन की छुट्टी रहेगी।

7 से 17 नवंबर 2026 - बिहार के सरकारी स्कूलों में दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा की लंबी छुट्टियां रहेंगी।

8 से 11 नवंबर 2026 - उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे।

15 से 16 नवंबर 2026 - बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छठ पूजा के अवसर पर अवकाश रहेगा।

16 नवंबर 2026 - उत्तर प्रदेश में वीरांगना उदा देवी शहीद दिवस के अवसर पर अवकाश रहेगा।

24 नवंबर 2026 - गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के कारण उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UGC NET December 2026 फीस पेमेंट करने का आज रात 11:50 बजे तक मौका

छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सुझाव

चूंकि हर राज्य के स्थानीय त्योहारों और मौसम के मिजाज (जैसे प्रदूषण या ठंड) के आधार पर छुट्टियों में आंशिक बदलाव किए जाते हैं, इसलिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे नवंबर के नजदीक आने पर अपने बच्चों के स्कूल द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर की जांच जरूर कर लें। त्योहारों की इन लंबी छुट्टियों के दौरान छात्र अपने पेंडिंग होमवर्क को समय पर पूरा कर लें और आगामी अर्धवार्षिक या प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक बेहतरीन रिवीजन प्लान तैयार रखें, ताकि छुट्टियां खत्म होने के बाद पढ़ाई की गति में कोई रुकावट न आए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article