एजुकेशन

Netherlands में पढ़ाई के लिए भाषा को लेकर क्या हैं नियम? विदेशी छात्रों के लिए इन बातों को जानना है बेहद जरूरी

यूरोप के देश Netherlands में हर साल हजारों-लाखों छात्र पढ़ाई के लिए जाते हैं। अगर आप भी यहां से शिक्षा प्राप्त करने की सोच रहे हैं तो पहले यहां के भाषा नियमों को अच्छे से जान लें।

Image

Netherlands में पढ़ाई के लिए भाषा को लेकर क्या हैं नियम (Photo - AI/Newsroom Verified)

Language Requirements for Studying in Netherlands: यूरोप के सबसे विकसित और एजुकेशन हब के रूप में पहचान बना चुके नीदरलैंड (Netherlands) में उच्च शिक्षा प्राप्त करना आज के समय में दुनिया भर के छात्रों का सपना है। गुणवत्ता शिक्षा, बेहतरीन कैंपस लाइफ और करियर के लिए शानदार अवसरो को देखते हुए भारत समेत अन्य देशों के छात्र नीदरलैंड की तरफ अपना रुख कर रहै हैं। हालांकि, किसी भी विदेशी देश में कदम रखने से पहले वहां की शिक्षण भाषा और भाषा से जुड़े नियमों को समझना सबसे पहली और अहम शर्त होती है। अक्सर आधी अधूरी जानकारी छात्रों को बाद में परेशानी में डाल देती है। आपकी तैयारी में किसी प्रकार की कमी न हो इसलिए आपको नियमों के बारे में पहले से मालूम होना जरूरी है।

नीदरलैंड में किस भाषा में होते हैं कोर्स

नीदरलैंड में विश्वविद्यालयों द्वारा अंग्रेजी और डच—दोनों भाषाओं में कोर्स ऑफर किए जाते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में भाषा के नियमों को लेकर कुछ अहम बदलाव भी देखने को मिले हैं। नीदरलैंड एक गैर-डच भाषी देश होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के मामले में सबसे आगे माना जाता है, जिसका मुख्य कारण वहां बड़े पैमाने पर अंग्रेजी में पढ़ाई कराया जाना है। जी हां, यहां बड़े पैमाने पर कोर्स इंग्लिश भाषा में उपलब्ध हैं।

अंग्रेजी-टॉउंड कोर्सेजडच सरकार और वहां के विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करने के लिए बैचलर्स (UG), मास्टर्स (PG) और पीएचडी स्तर पर सैकड़ों कोर्स पूरी तरह से अंग्रेजी में संचालित करते हैं। इंजीनियरिंग, बिजनेस मैनेजमेंट, डेटा साइंस और नेचुरल साइंसेज जैसे क्षेत्रों में आपको अंग्रेजी माध्यम के ढेरों विकल्प मिल जाएंगे।
डच भाषा के कोर्सकुछ चुनिंदा पाठ्यक्रम, विशेष रूप से अंडरग्रेजुएट स्तर के शुरुआती कोर्स (जैसे मेडिसिन, लॉ या शुरुआती शिक्षा से जुड़े विषय) स्थानीय भाषा यानी 'डच' (Dutch) में ही पढ़ाए जाते हैं। इन कोर्सेज में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को डच भाषा की दक्षता साबित करनी होती है।

भाषा दक्षता के लिए जरूरी टेस्ट और आवश्यकताएं

यदि आप नीदरलैंड के किसी विश्वविद्यालय में अंग्रेजी माध्यम के कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो आपको अपनी अंग्रेजी भाषा पर पकड़ साबित करनी होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय IELTS या TOEFL स्कोर की मांग की जाती है। अधिकांश डच यूनिवर्सिटीज ग्रेजुएशन कोर्स के लिए IELTS में कम से कम 6.0 से 6.5 और मास्टर्स के लिए 6.5 से 7.0 बैंड की मांग करती हैं। इसके समकक्ष TOEFL स्कोर भी मान्य होता है। चूंकि नीदरलैंड की लगभग 90% से अधिक आबादी अंग्रेजी बोलती है, इसलिए विदेशी छात्रों को कैंपस के बाहर दैनिक जीवन, ग्रॉसरी शॉपिंग या लोकल ट्रांसपोर्ट में संवाद करने के लिए भाषा को लेकर कोई खास बड़ी बाधा का सामना नहीं करना पड़ता।

हालिया नीतिगत बदलाव और नीतियां

डच सरकार और विश्वविद्यालयों द्वारा हाल ही में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने और कक्षाओं में संतुलन बनाए रखने के लिए भाषा नीतियों पर दोबारा विचार किया जा रहा है। कुछ विश्वविद्यालयों में बैचलर कोर्सेज में अंग्रेजी माध्यम की सीटों को सीमित करने और डच भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर कोर्स के मीडियम की जांच जरूर कर लें।

विदेशी छात्रों के लिए जरूरी टिप्स

भले ही आपकी पढ़ाई अंग्रेजी में हो रही हो, लेकिन बुनियादी डच भाषा सीखने से वहां के स्थानीय लोगों से घुलने-मिलने और पार्ट-टाइम जॉब ढूंढने में काफी मदद मिलती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि नीदरलैंड के स्टूडेंट वीजा (Residence Permit) के लिए भाषा कोई बड़ी रुकावट नहीं है, बशर्ते आपने यूनिवर्सिटी की अंग्रेजी भाषा की पात्रता को सफलतापूर्वक पास कर लिया हो। अपने पसंदीदा कोर्स की भाषा संबंधी योग्यताओं (जैसे IELTS परीक्षा) को समय रहते पूरा कर लें, क्योंकि यूनिवर्सिटी के 'एप्लीकेशन डेडलाइन' से पहले यह स्कोर देना अनिवार्य होता है। इसके बिना कोर्स में प्रवेश नहीं होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article