एजुकेशन

हरियाणा के इस छात्र को मिलेगी 1.56 करोड़ सालाना सैलरी, IIT या IIM नहीं इस कॉलेज से की है पढ़ाई

NIT Kurukshetra B. Tech student secures record Rs 1.56 crore placement offer: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कुरुक्षेत्र के एक छात्र ने 1.56 करोड़ सालाना सैलरी वाला पैकेज हासिल कर इतिहास रच दिया है। ऐसे छात्र प्रेरणा देने का काम करते हैं।

Image

एनआईटी कुरुक्षेत्र के छात्र कौशिक रेड्डी

NIT Kurukshetra B. Tech student secures record Rs 1.56 crore placement offer: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कुरुक्षेत्र के एक छात्र ने 1.56 करोड़ सालाना सैलरी वाला पैकेज हासिल कर इतिहास रच दिया है। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक पर इस छात्र की चर्चा है। ऐसे छात्र प्रेरणा देने का काम करते हैं। इससे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गई है। इस छात्र का नाम है कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट पी. कौशिक रेड्डी। एनआईटी कुरुक्षेत्र ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बात की जानकारी दी।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र पी. कौशिक रेड्डी ने 1.56 करोड़ रुपये वार्षिक पैकेज का प्लेसमेंट ऑफर हासिल किया है। यह उपलब्धि एनआईटी के इतिहास में सबसे बड़े पैकेजों में से एक मानी जा रही है। कौशिक रेड्डी की यह उपब्लधि हजारों छात्रों को प्रेरणा देने का काम करेगी।

संस्थान की ओर से प्रवक्ता डॉ. दिलबाग ने बताया कि वर्ष 2026 बैच के छात्र पी. कौशिक रेड्डी को यह नियुक्ति प्रस्ताव मिला है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्र की मेहनत, तकनीकी दक्षता और संस्थान में उपलब्ध कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं प्रशिक्षण का परिणाम है। संस्थान का मानना है कि ऐसे प्लेसमेंट छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करते हैं और संस्थान की प्रतिष्ठा को भी बढ़ाते हैं।

एनआईटी कुरुक्षेत्र में एडमिशन कैसे होता है

एनआईटी कुरुक्षेत्र (NIT Kurukshetra) में बी.टेक (B.Tech) में दाखिला जेईई मेन (JEE Main) स्कोर के आधार पर जोसा (JoSAA) और सीएसएबी (CSAB) काउंसलिंग के माध्यम से होता है। इसके लिए 12वीं में कम से कम 75% अंक (एससी/एसटी के लिए 65%) या टॉप 20 परसेंटाइल में होना अनिवार्य है। देश के प्रतिष्ठित NITs में से एक NIT कुरुक्षेत्र है। रैंकिंग की बात करें तो NIRF Ranking 2025 के अनुसार, NIT कुरुक्षेत्र की रैंकिंग 85वीं है। यहां का प्लेसमेंट काफी शानदार है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article