इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले हर स्टूडेंट का सपना होता है कि उसे कॉलेज से निकलते ही शानदार नौकरी मिले। यही वजह है कि छात्र ऐसे कॉलेज की तलाश करते हैं जहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार हो।
आज हम आपको एक ऐसे कॉलेज के बारे में बताने वाले हैं जिसने IIT और IIM को भी पीछे छोड़ दिया है और 1.56 करोड़ का प्लेसमेंट देकर इतिहास रच दिया है।
हम बात कर रहे हैं NIT कुरुक्षेत्र की जिसने इस साल प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस कॉलेज की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के एक छात्र को यह पैकेज मिला है।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट पी. कौशिक रेड्डी को 1.56 करोड़ रुपये का प्लेसमेंट ऑफर मिला है।
कॉलेज की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इससे पहले सबसे बड़ा पैकेज 1.5 करोड़ रुपये का था। यानी इस साल एनआईटी का रिकॉर्ड भी टूटा है।
जानकारी के अनुसार, इस बार स्टूडेंट्स को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, फाइनेंस, कंसल्टिंग और कोर इंजीनियरिंग जैसी फील्ड्स में मौके मिले हैं।
बता दें कि एनआईटी देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में आईआईटी के बाद आते हैं। यहां जेईई मेन के स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है।