NIACL Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बड़ी भर्ती निकाली है। NIACL ने अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही फ्रेशर्स के लिए भी यह सुनहरा मौका है, क्योंकि आवेदन के लिए किसी तरह का वर्क एक्सपीरियंस जरूरी नहीं रखा गया है।
कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवार के पास UGC या सरकार से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु की बात करें तो न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 30 साल तय की गई है। आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर होगी। SC, ST, OBC और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: DU Admission 2026: इस सप्ताह शुरू हो सकती है दिल्ली यूनिवर्सिटी की UG एडमिशन प्रक्रिया, 21 जुलाई से नया सेशन
NIACL Recruitment 2026: ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा स्टाइपेंड
यह भर्ती अप्रेंटिसशिप एक्ट के तहत की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को NIACL के अलग-अलग ऑफिसों में ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पीरियड के दौरान हर महीने 12,300 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह एक साल की अप्रेंटिसशिप होगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को बीमा सेक्टर में काम करने का अच्छा अनुभव मिलेगा।
जरूरी तारीखें और फीस
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 23 जून 2026 से हो चुकी है और आखिरी तारीख 6 जुलाई 2026 है। फीस की बात करें तो जनरल, EWS और OBC पुरुष उम्मीदवारों के लिए 944 रुपये, महिला उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये और SC, ST, PwBD उम्मीदवारों के लिए 236 रुपये तय है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CUET UG 2026 Topper: 1232.19 स्कोर के साथ सीयूईटी टॉपर देवीना किस कॉलेज में लेना चाहती हैं एडमिशन, क्या है उनका फेवरेट कोर्स
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले NIACL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर Apprentice Recruitment 2026 का लिंक खोलें।
- नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें, फिर रजिस्ट्रेशन करें।
- फॉर्म में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।
- सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
NIACL ने सलाह दी है कि उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार न करें और तकनीकी दिक्कत से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें। चयन प्रक्रिया मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगी।
