एजुकेशन

CUET UG 2026 Topper: 1232.19 स्कोर के साथ सीयूईटी टॉपर देवीना किस कॉलेज में लेना चाहती हैं एडमिशन, क्या है उनका फेवरेट कोर्स

CUET UG 2026 Topper: देवीना गहलोत ने सीयूईटी 2026 में टॉप किया, उन्होंने 1250 में से 1232.19 NTA स्कोर हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की, जानें वे किस कॉलेज में और किस कोर्स में लेना चाहती हैं एडमिशन

Image

CUET UG Topper

CUET UG 2026 का रिजल्ट आते ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन की दौड़ तेज हो गई है। इस बार टॉप पर देवीना गहलोत (Devina Gahlot) रहीं, उन्होंने 1250 में से 1232.19 NTA स्कोर हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया। देशभर से करीब 11.64 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। आल इंडिया रैंक देवीना ने बताया कि उनकी पहली पसंद DU का सेंट स्टीफेंस कॉलेज है, जहां से वे बीए ऑनर्स इंग्लिश करना चाहती हैं। बता दें, साहित्य में उनकी खास दिलचस्पी है।

1881 में स्थापित सेंट स्टीफेंस हर साल एडमिशन के लिए सबसे ज्यादा कॉम्पिटिशन वाले कॉलेजों में गिना जाता है।

बिना कोचिंग, सेल्फ स्टडी से मिली सफलता

देवीना ने माना कि उन्होंने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। तैयारी का आधार NCERT की किताबें, नियमित सेल्फ स्टडी और पिछले सालों के पेपर प्रैक्टिस रहे। उनका कहना है कि CUET में सिर्फ रट्टा मारने से काम नहीं चलता, कॉन्सेप्ट क्लियर होना जरूरी है। बोर्ड एग्जाम की मजबूत तैयारी ने भी उन्हें इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

अब शुरू होगी यूनिवर्सिटी लेवल की काउंसलिंग

NTA सिर्फ परीक्षा कराती है और रिजल्ट देती है। इसके बाद एडमिशन का पूरा प्रोसेस अलग-अलग यूनिवर्सिटी खुद संभालती हैं। DU में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम यानी CSAS पोर्टल पर अप्लाई करना होगा।

प्रोसेस तीन स्टेप में पूरा होगा

पहले स्टेप में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और बेसिक डिटेल्स भरनी होंगी। दूसरे स्टेप में CUET स्कोर के आधार पर कॉलेज और कोर्स की प्रायोरिटी भरनी होगी। तीसरे स्टेप में DU मेरिट और चॉइस के हिसाब से सीट अलॉट करेगा।

सीट मिलने पर तय समय में फीस जमा कर एडमिशन कन्फर्म करना होगा।एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि जिनका स्कोर अच्छा है, वे ज्यादा से ज्यादा कॉलेज और कोर्स ऑप्शन भरें। इससे बेटर सीट मिलने के चांस बढ़ जाते हैं। DU में एडमिशन प्रोसेस इसी हफ्ते CSAS पोर्टल के एक्टिव होने के साथ शुरू होने की उम्मीद है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article