NIA Recruitment 2026: यदि आप भी इन्वेस्टिगेशन में नौकरी चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अपने यहां पर भर्ती (NIA Recruitment 2026) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्निकल फॉरेंसिक साइकोलॉजिस्ट, एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, साइबर फॉरेंसिक एग्जामिनर और क्राइम सीन असिस्टेंट के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (NIA Technical Forensic Cyclogist Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nia.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए अभी 13 जून तक की तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो यहां क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
NIA Recruitment 2026: एनआईए के लिए क्वालिफिकेशन
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के इन पदों पर आवेदन के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। क्वालिफिकेशन व एज लिमिट से संबंधित जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस कांस्टेबल की एक सीट पर जबरदस्त टक्कर, PHD और MBA वालों ने भी आजमाई किस्मत
NIA Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले NIA की ऑफिशियल वेबसाइट nia.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NIA Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म सेव कर लें।
टाइम्स नाउ नवारत पर ये भी पढ़ें: साइबर खतरे को देखते हुए एजेंसी अलर्ट पर, नीट री एग्जाम को लेकर एक्शन में शिक्षा मंत्री
NIA Recruitment 2026: हर महीने इतनी मिलेगी सैलरी
एनआईए के इन पदों पर सैलरी की बात करें तो यहां पदानुसार अलग अलग सैलरी दी जाएगी। यहां टेक्निकल फॉरेंसिक साइकोलॉजिस्ट को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार 56100 रुपये से लेकर 177500 रुपये तक सैलरी मिल सकती है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
