एजुकेशन

NEET UG Result 2023: ट्रक मैकेनिक की बेटी ने पास की नीट यूजी परीक्षा, इन मुश्किलों के बाद भी हासिल की 192वीं रैंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 17, 2023, 04:41 PM IST

NEET UG Result 2023: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कई स्टूडेंट्स ने कड़ी मेहनत के बाद ये मुकाम हासिल किया है। आज हम आगरा की आरती झा की ऐसी ही एक कहानी बताने जा रहे हैं।

Image

NEET UG Topper 2023

Photo : iStock

NEET UG Result 2023: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में आगरा की आरती झा ने कमाल कर दिया है। आरती ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक नीट यूजी को क्रैक कर दिखाया है। हालांकि, इस कामयाबी के पीछे जो मेहनत है उसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा देश के 499 और विदेश के 14 शहरों में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 13 जून को जारी कर दिए गए थे। इस परीक्षा में 21 वर्षीय आरती झा ने AIR 192 के साथ कामयाबी पाई है।

न्यूरोलॉजिस्ट बनने का सपना

आरती ने बताया कि उनकी ऑल इंडिया रैंक 192 है लेकिन ओबीसी कैटेगरी में उन्हें 33वां स्थान मिला है। ऐसे में उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिशन मिलने की पूरी संभावना है। वह पढ़ाई करके एक न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं।

परिवार का रहा भरपूर सहयोग

आरती ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और मुख्य रूप से अपने पिता को दिया है। उनके पिता बिशंभर झा पिछले 40 सालों से ट्रक मैकेनिक का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरती पढ़ाई के दौरान पंखा बंद रखती थी ताकि उन्हें नींद न आ जाए और वह अपनी रोजाना की पढ़ाई में पिछड़ न जाए। आरती को बार-बार सिरदर्द भी होता था लेकिन उन्होंने कभी अपनी पढ़ाई को प्रभावित नहीं होने दिया।

स्कूलों में पढ़ाकर की तैयारी

आरती ने साल 2018 में सीबीएसई 12वीं बोर्ड की पीरक्षा 85 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने एक साल के लिए तैयारी छोड़ दी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाना शुरू कर दिया था। यहां आरती को प्रतिमाह 5000 रुपए वेतन मिलता है, जिसे बाद में उन्होंने मेडिकल की कोचिंग के लिए इस्तेमाल किया।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article