शहर

Bettiah News: पान दुकान की आड़ में नशे का कारोबार! कोडिन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद; एक गिरफ्तार

Bettiah News: बेतिया के नौतन में पुलिस ने एक पान दुकान में छापेमारी कर 1200 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया। इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Image

बेतिया में पान दुकान से 1200 बोतल कोडिन कफ सिरप बरामद

Photo : Times Now Digital

Bettiah Codeine Cough Syrup: बिहार के बेतिया शहर में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एक पान की दुकान से भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कोडिन कफ सिरप की 1200 बोतलों को जब्त किया। इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

10 कार्टून में रखी थी कफ सिरप की खेप

यह घटना बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पाठक जी बाजार स्थित एक पान की दुकान पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान दुकान से कुल 1200 पीस कोडिन कफ सिरप बरामद हुआ। कफ सिरप की पूरी खेप को 10 कार्टून में रखा गया था। बरामद कफ सिरप की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।

पान दुकान की आड़ में चल रहा था कारोबार

पुलिस का आरोप है कि बाजार में पान की दुकान की आड़ में नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाइयों को बेचा जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान फतेहपुर सुंदर पट्टी गांव निवासी उदय कुमार के रूप में हुई है। नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

नशे के कारोबार पर पुलिस की लगातार नजर

थानाध्यक्ष ने बताया कि इलाके में अवैध रूप से चल रहे नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस को सूचना मिलने पर संदिग्ध दुकानों और ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।

बिना वैध अनुमति नहीं हो सकती कफ सिरप की बिक्री

पुलिस के अनुसार, कोडिन युक्त कफ सिरप नारकोटिक ड्रग्स से संबंधित नियमों के दायरे में आता है। इसकी खुले आम बिक्री की अनुमति नहीं होती। इसे केवल तय नियमों के तहत मान्यता प्राप्त मेडिकल स्टोर से या एमबीबीएस डॉक्टर की वैध पर्ची के आधार पर खरीदा और बेचा जा सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article