एजुकेशन

BSEB 10th 12th Examination Form 2026: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे भरें फॉर्म

BSEB Bihar Board 10th 12th Examination Form 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए आज यानी 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है। कक्षा 12वीं के लिए आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। 10वीं के लिए स्टूडेंट exam.biharboardonline.org पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

BSEB Bihar Board 10th 12th Examination Form 2026: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

BSEB Bihar Board 10th 12th Examination Form 2026: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा आज यानी 25 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।यहां पंजीकरण की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2026 तक है। कक्षा 12वीं आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। वहीं 10वीं के स्टूडेंट exam.biharboardonline.org पर जाकर ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

BSEB 10th 12th Examination Form: ऐसे भरें फॉर्म

  1. आवेदन की शुरुआत की शुरुआत - 18 अगस्त 2026
  2. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि - 22 अगस्त 2026
  3. डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड व करेक्शन - 22 अगस्त 2026
  4. हस्ताक्षरित घोषणा पत्र अपलोड करने की लास्ट डेट - 22 अगस्त 2026

Bihar Board 10th 12th Online Form: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया

बता दें प्रत्येक शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे। यहां विद्यार्थियों परीक्षा फॉर्म की दो फोटोकॉपी दी जाएगी। एक फॉर्म को भरकर स्कूल में जमा करवाना होगा। दूसरी प्रति पावती के रूप में विद्यार्थियों को वापस दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपने मूल सूचीकरण प्रमाण पत्र से सभी विवरणों (नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, विषय आदि) का मिलान अवश्य कर लें।

Bihar Board 10th 12th Online Registration Form 2026 Apply Online: स्कूल ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

  • intermediate.biharboardonline.com, exam.biharboardonline.org पर जाएं।
  • यहां Click Here for Registration 2025-27" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब संस्थान के User ID और Password का उपयोग कर लॉगिन करें।
  • अब विद्यार्थियों की जानकारी, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • सफल भुगतान होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की रसीद डाउनलोड कर लें।

ध्यान रहे पंजीयन फॉर्म भरने के पश्चात् घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से अपलोड करें। जिनका घोषणा पत्र अपलोड नहीं किया जायेगा उनका पंजीयन फॉर्म सबमिट नहीं माना जायेगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article