दुनिया

'बैरन को कहां मारें', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बेटे के सिर पर ईरान ने रखा Rs 95 करोड़ का इनाम

इस वीडियो में 20 साल के बैरन की गतिविधियों के बारे में बताया और उनका वीडिया दिखाया गया है। इस क्लिप में दावा किया गया है कि बैरन 'पूरी तरह निगरानी' में रहते हैं लेकिन एक बार एक लड़की सीक्रेट सर्विस के सुरक्षा घेरे को झांसा देकर उनके साथ बैठने में सफल हुई।

Image

ट्रंप के परिवार को ईरान की धमकी।

Photo : AP

Barron Trump: ईरान और अमेरिकी संघर्ष के बीच यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को धमकी मिली है। ईरान के सरकारी टेलिविजन पर प्रसारित एक वीडियो में यह बताया गया है कि बैरन ट्रंप तक कैसे पहुंचा जा सकता है। यही नहीं ट्रंप के बेटे के सिर पर 10 मिलियन डॉलर (95 करोड़ रुपए से ज्यादा) का इनाम भी रखा गया है। IRGC से जुड़े मीडिया की ओर से जारी यह वीडियो ईरान के सरकारी टेलिविजन चैनल 3 पर 'व्हेयर टू किल बैरन ट्रंप' नाम से प्रसारित हुआ है।

वीडियो में बैरन की गतिविधियों के बारे में बताया

रिपोर्टों के मुताबिक इस वीडियो में 20 साल के बैरन की गतिविधियों के बारे में बताया और उनका वीडिया दिखाया गया है। इस क्लिप में दावा किया गया है कि बैरन 'पूरी तरह निगरानी' में रहते हैं लेकिन एक बार एक लड़की सीक्रेट सर्विस के सुरक्षा घेरे को झांसा देकर उनके साथ बैठने में सफल हुई। वीडियो में दावा किया गया कि बैरोन ट्रंप अपने सुरक्षा घेरे से दूर Xbox पर वॉयस और टेक्स्ट के जरिए बातचीत करते हैं और Xbox, FIFA वीडियो गेम्स एवं डिस्कॉर्ड पर उनके अकाउंट का पता लगा लिया गया है।

‘मेलानिया ट्रंप को कहां मारें’: ईरान की ओर से वीडियो में धमकी

पिछले महीने ईरान के सरकारी टेलीविजन ने एक ऐसा वीडियो जारी किया था, जिसमें खुले तौर पर अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को निशाना बनाया गया था। वीडियो के अंत तक ध्यान बैरन ट्रंप पर केंद्रित हो गया और इसमें सीधी चेतावनी दी गई थी, 'यह तो सिर्फ शुरुआत है। बैरोन ट्रंप, हमारा इंतजार करो।' 'व्हेयर टू किल मेलानिया' शीर्षक वाले इस वीडियो में प्रथम महिला की मोटरकेड से यात्रा और न्यूयॉर्क शहर की विभिन्न जगहों पर जाने की तस्वीरें दिखाई गई थीं। इसमें उन लग्जरी डिजाइनर स्टोर्स की भी पहचान की गई थी, जहां उनके खरीदारी करने की जानकारी बताई गई।

कपड़ों को जहरीला बनाने की बात भी कही गई

वीडियो में दावा किया गया कि इन खरीदारी यात्राओं को 'वैश्विक स्वतंत्रता सेनानियों के अभियानों के लिए उपयुक्त' बनाया जा सकता है। इसके अलावा, वीडियो में कथित तौर पर नर्व एजेंट का इस्तेमाल करके उन कपड़ों को जहरीला बनाने की बात भी कही गई, जिन्हें वह खरीद सकती हैं। मेलानिया और बैरन दोनों को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की 24 घंटे सुरक्षा प्राप्त है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस, न्यूयॉर्क का ट्रंप टावर, न्यू जर्सी का बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब और फ्लोरिडा का मार-ए-लागो एस्टेट सहित ट्रंप की सभी संपत्तियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।

ट्रंप का दावा: ‘ईरान ढह रहा है’

यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान 'ढह रहा है'। अमेरिका ईरान पर नए आर्थिक दबाव अभियान की विस्तृत जानकारी जारी करने वाला है, जिसे ईरान ने हार की स्वीकारोक्ति करार दिया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article