टीवी मसाला

'कौन जानना चाहता है?' Govinda और Sunita Ahuja पर सवाल से भड़कीं Kashmera Shah, कृष्णा अभिषेक का किया बचाव

Kashmera Shah On Govinda And Sunita Ahuja Controversy: एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद पर कश्मीरा शाह से सवाल किया गया, जिसके बाद कश्मीरा शाह काो गुस्सा फूटा है।

Image

kashmera shah on govinda and sunita ahuja (photo credit- instagram)

Kashmera Shah On Govinda And Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है। सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, बीते दिनों सुनीता अपने बेटे यशवर्धन के साथ कोर्ट पहुंच गई थीं। दावा किया गया था कि सुनीता गोविंदा से तलाक लेने का मन बना चुकी हैं, लेकिन उन्होंने कोर्ट से केस वापिस ले लिया था। दोनों के बीच बयानबाजी जारी है। इन सबके बीच, कृष्णा अभिषेक ने उनके परिवार के लिए गॉसिप करने वालों को लताड़ लगाई थी। अब कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने अपनी भड़ास निकाली है। Bigg Boss 20: विशाल आदित्य सिंह ने दिखाया शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का चेहरा? Naagin 7 में बना था ड्रैगन

गोविंदा और सुनीता आहूजा के सवाल पर भड़कीं कश्मीरा शाह

    बीती रात अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी में कश्मीरा शाह पहुंचीं। यहां पर उन्हें देखते ही पैपराजी ने घेर लिया। कश्मीरा से हर किसी ने उनके मामा गोविंदा और मामी सुनीता आहूजा से जुड़ा ही सवाल किया, जिस वजह से वह भड़क गईं। इस मौके पर उन्होंने अपने पति कृष्णा अभिषेक का भी बचाव किया। बता दें कि कृष्णा अभिषेक ने बयान में कहा था कि हर कोई उनके परिवार के विवाद पर सवाल करके फुटेज ले रहा है। इसी बयान पर कृष्णा का बचाव करते हुए कश्मीरा शाह ने पैपराजी के बीच कहा, 'कृष्णा सर से आप लोगों ने क्या पूछा और क्या जवाब मिला?' इस मौके पर वहां मौजूद एक पैपराजी ने बताया कि उन्होंने कहा कि सब फुटेज ले रहे हैं। इस पर कश्मीरा कहती हैं, 'हां ले तो रहे हैं। कहां गलत बोला उन्होंने। इसमें टेंशन लेने की क्या बात है। पहले तो ये बताओ कौन जानना चाहता है। आप जानना चाहते हो या ये जानना चाहता है।' गोविंदा के बेटे Yashvardhan Ahuja से शादी करेंगी Jamie Lever? वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

    सुनीता आहूजा ने गोविंदा को शुगर डैडी का दिया था टैग

      बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच का विवाद पुराना है। सुनीता ने कई बार गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। लॉकअप 2 में भी सुनीता ने खुलकर कई बार कहा था कि एक्टर्स का अफेयर होना आम बात है, लेकिन दोनों का विवाद तब ज्यादा बढ़ गया, जब गोविंदा कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दावा किया गया था कि गोविंदा और कोमल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तब सुनीता ने गोविंदा के लिए कहा था कि गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं। उन्होंने गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट होने और उन्हें 'शुगर डैडी' करार देने जैसी बातें कही थी। इस पर गोविंदा की तरफ से भी जवाब आया था और पत्नी को हद में रहने की हिदायत दी गई थी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article