एजुकेशन

NEET UG Re Exam Answer Key 2026: कब आएगी नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर की, neet.nta.nic.in से कर पाएंगे डाउनलोड

NEET UG Re Exam Answer Key 2026: एनटीए द्वारा 21 जून को आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर neet.nta.nic.in जारी की जाएगी।

Image

NEET UG Re Exam Answer Key 2026: कब आएगी नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर की, neet.nta.nic.in से कर पाएंगे डाउनलोड

NEET UG Re Exam Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून को नीट यूजी री एग्जाम का आयोजन किया गया थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार अब नीट यूजी री-एगजाम प्रोविजनल आंसर और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज 24 जून होने के बाद छात्रों के मन में केवल एक ही सवाल है कि प्रोविजनल आंसर की कब आएगी। बता दें कि प्रोविजनल आंसर की जारी होने पर छात्र परीक्षा में अपने संभावित स्कोर कैलकुलेट कर पाते हैं। इसलिए छात्रों के लिए आंसर की महत्वपूर्ण है। बता दें कि आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की चेक कर पाएंगे।

नीट यूजी आंसर की ऐसे करें डाउनलोड?

एनटीए द्वारा नीट यूजी री-एग्जाम की आंसर की जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप फॉलो करने आप प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1 - आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को nta.neet.ac.in या neet.nta.nic.in पर जाना है।

स्टेप 2 - होमपेज पर आपको NEET UG Re-Exam 2026 Answer Key के लिंक पर क्लिक करना है।

स्टेप 3 - इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपकी आंसर की आ जाएगी।

स्टेप 4 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

आंसर की के बाद शुरू होगी ऑब्जेक्शन प्रक्रिया

नीट यूजी की आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। एनटीए द्वारा ऑब्जेक्शन विंडो खोली जाएगी और उसके बाद आपत्ति स्वीकार की जाएगी।

कब जारी होगा रिजल्ट

एनटीए के डीजी की मानें तो नीट यूजी परीक्षा के रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किए जाने की तैयारी की जा रही है। ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो सके। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि रिजल्ट की घोषणा जून के अंत तक या जुलाई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article