स्टूडेंट्स के लिए 7 पार्ट टाइम कोर्स, हर महीने कमा सकते हैं लाखों रुपये

आजकल लाखों छात्र अपनी रेगुलर पढ़ाई के साथ-साथ कुछ नया और क्रिएटिव सीखने की इच्छा रखते हैं। वे इन स्किल्स को न सिर्फ करियर बनाने के लिए, बल्कि अपनी हॉबी और हुनर को निखारने के लिए भी सीखना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपनी पढ़ाई के साथ कोई नई स्किल डेवलप करना चाहते हैं, तो पार्ट-टाइम कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। अपने अंदर कुछ नया हुनर पैदा करने के लिए और उससे हर महीने लाखों की सैलरी पाने के लिए आइए आपको ऐसे ही 7 पार्ट-टाइम कोर्सेज के बारे में, जो आगे चलकर आपके करियर को एक शानदार और नई दिशा दे सकते हैं।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Jun 24 2026, 13:52 IST
डेटा साइंस (Data Science)Image Credit : Canva01 / 07

डेटा साइंस (Data Science)

​डेटा साइंस वर्तमान समय में एक लोकप्रिय कोर्स है। हाई सैलरी और एक बेहतरीन करियर बनाने के लिए छात्रों का झुकाव डेटा साइंस कोर्स की तरह नजर आ रहा है। इस क्षेत्र में नौकरी के अवसर की भी कमी नहीं है। सैलरी की बात करें तो डेटा साइंस में पार्ट टाइम कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवार किसी अच्छी कंपनी में अपनी स्किल के माध्यम से सालाना लाखों रुपये कमा सकते हैं।​

फाइनेंशियल मॉडलिंग (Financial Modelling)Image Credit : Canva02 / 07

फाइनेंशियल मॉडलिंग (Financial Modelling)

​फाइनेंशियल मॉडलिंग कोर्स छात्रों को एक्सेल की अच्छी नॉलेज देता है। इस विषय में पार्ट टाइम कोर्स कर उम्मीदवार इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, प्राइवेट इक्विटी, फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिसिस आदि में करियर बना सकते हैं। इससे अनुभव प्राप्त करने के बाद आप 10 से 15 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।​

बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology)Image Credit : Canva03 / 07

बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology)

​यह इंजीनियरिंग और साइंस का मिश्रण है। इसमें जीव-जंतुओं और जैविक प्रणालियों के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाता है। इसमें पार्ट टाइम कोर्स करने के बाद उम्मीदवार रिसर्च सेक्टर में 8 से 12 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।​

इवेंट मैनेजमेंट (Event Management)Image Credit : Canva04 / 07

इवेंट मैनेजमेंट (Event Management)

​इवेंट मैनेजमेंट कोर्स हाई इनकम कोर्स के तौर पर जाना जाता है। इसमें सर्टिफिकेट से लेकर डिप्लोमा और डिग्री कोर्स सब उपलब्ध है। आप पार्ट टाइम कोर्स के तौर पर इसे कर महीने के लाखों रुपये कमा सकते हैं। कोर्स पूरा कर उम्मीदवार कॉर्पोरेट इवेंट्स, शादियां, संगीत समारोहों, मार्केटिंग इवेंट्स आदि कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं।​

ग्राफिक डिजाइनिंग (Graphic Designing)​Image Credit : Canva05 / 07

ग्राफिक डिजाइनिंग (Graphic Designing)​

​वर्तमान समय में ग्राफिक डिजाइनर की मांग तेजी से बढ़ रही है। क्योंकि मोबाइल फोन की इस दुनिया में यह विजुअल कम्युनिकेशन का के माध्यम बन गया है। इस कोर्स को करने के बाद उम्मीदवारों के पास करियर के भी अच्छे ऑप्शन होते हैं। ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर अगर आपको कोई अच्छी और बड़ी कंपनी हायर करती है तो आप महीने के लाख रुपये कमा सकते हैं। साइड वर्क के साथ आप और भी अधिक इनकम प्राप्त कर सकते हैं।​

फैशन डिजाइनिंग (Fashion Designing) Image Credit : Canva06 / 07

फैशन डिजाइनिंग (Fashion Designing)

​अगर आपको क्रिएटिव काम पसंद है और फैशन सेंस अच्छी है तो आपके लिए फैशन डिजाइनिंग कोर्स सबसे बेहतर रहेगा। यह न केवल आपको स्टाइलिश बनाएगा बल्कि आप लोगों को अपने स्टाइल भी पहना पाएंगे। इस कोर्स की सबसे अच्छी बात यह होती है कि आप न केवल किसी फैशन कंपनी के साथ काम कर सकते हैं, बल्कि अपना खुद का ब्रांड बना सकते हैं और बुटीक खोल सकते हैं। अच्छा स्किल्स और पोर्टफोलियो के माध्यम से आप महीने का लाख रुपये आराम से कमा पाएंगे।​

साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security)Image Credit : Canva07 / 07

साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security)

​डिजिटल के दौर में अधिकांश कार्य लोग ऑनलाइन कर रहे है, चाहे वो शॉपिंग हो या फिर यूपीआई पेमंट। इसलिए लोग ढेरों लिंक पर क्लिक करते हैं तो कई प्रकार की ऐप अपने फोन में रखते हैं। ऐसे में साइबर क्राइम भी बढ़ता जा रहा है। इससे कंपनियों और लोगों को बचाने के लिए साइबर सिक्योरिटी एक अच्छा कोर्स है। इसे कर न केवल प्राइवेट सेक्टर में बल्कि आप सरकारी नौकरी भी कर सकते हैं। इस फील्ड में महीने के लाखों रुपये कमा सकते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!