NEET UG Counselling Schedule 2026: नीट यूजी काउंसलिंग का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET UG Counselling Schedule 2026) खबर है। ऑल इंडिया कोटा के तहत MBBS और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का पहला राउंड 4 अगस्त से शुरू होने जा (NEET UG Counselling Schedule) रहा है। वहीं 2026-27 बैच के लिए एकेडमिक सेशन 8 सितंबर से शुरू होगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए काउंसलिंग का पहला राउंड 4 अगस्त से 17 अगस्त तक होगा। जॉइन करने की आखिरी तारीख 22 अगस्त होगी।
NEET UG Counselling Schedule: काउंसलिंग का दूसरा और स्ट्रे राउंड
काउंसलिंग का दूसरा राउंड 24 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा, इसके बाद तीसरा राउंड 10 सितंबर से 18 सितंबर तक होगा। वहीं स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड के बाद जॉइन करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है।
NEET UG State Counselling Schedule: स्टेट कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग
स्टेट कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग का पहला राउंड 13 अगस्त से 22 अगस्त तक होगा, जिसमें कैंडिडेट्स को 28 अगस्त तक जॉइन करना होगा। दूसरा राउंड 31 अगस्त से 8 सितंबर तक और तीसरा राउंड 16 सितंबर से 26 सितंबर तक होगा। स्टेट कोटा सीटों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक होगा।
इस बात का ध्यान रखें
बता दें शेड्यूल में हर राउंड के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटीज की ओर से जॉइन करने वाले कैंडिडेट्स के वेरिफिकेशन के लिए भी समय सीमा दी गई है ताकि सीट प्रोसेसिंग और उसके बाद अलॉटमेंट आसानी से हो सके।
NEET UC Academic Session 2026: कब से शुरू होगा एकेडमिक सेशन
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से साझा किए गए शेड्यूल के मुताबिक, अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स के लिए एकेडमिक सेशन 8 सितंबर से शुरू होगा, भले ही खाली सीटों के लिए अगले राउंड की काउंसलिंग जारी रहे।
NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग प्रोसेस समय से पूरी हो
एमसीसी ने सभी भाग लेने वाले संस्थानों, स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटीज और तय एजेंसियों को शेड्यूल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। इसने संस्थानों से यह भी कहा है कि काउंसलिंग प्रोसेस समय पर पूरा करने के लिए सभी शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को वर्किंग डे माना जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाली एमसीसी ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रोसेस में कई सुधार किए हैं। एडमिशन प्रोसेस को ज्यादा पारदर्शी और स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने के लिए सीट अपग्रेड का विकल्प चुनने वाले कैंडिडेट्स के लिए जरूरी फिजिकल रिपोर्टिंग को खत्म कर दिया गया है और अलॉट की गई सीटों से ऑनलाइन इस्तीफा देने की इजाजत दी गई है।
इनपुट- पीटीआई
