एजुकेशन

NEET UG Answer Key 2025: जारी होने जा रही नीट यूजी आंसर-की, neet.nta.nic.in से डाउनलोड करें पीडीएफ

NEET UG Answer Key 2025 PDF Link at neet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी परीक्षा परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर जारी की जाएगी।

Image

NEET UG Answer Key 2025

NEET UG Answer Key 2025 PDF Link at neet.nta.nic.in: नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी परीक्षा परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी नीट यूजी आसंर-की 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

NEET UG Answer Key 2025: कब तक आएगी आंसर-की

नीट यूजी परीक्षा 4 मई 2025 (रविवार) को देश के 552 केंद्रों पर आयोजित की गई। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीट यूजी आंसर-की मई के आखिरी या जून के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। नीट यूजी आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

How to download NEET UG Answer Key 2025

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी आंसर-की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी नीट यूजी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA NEET UG 2025: कब आएगा रिजल्ट

नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए देशभर के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article