क्रिकेट

नहीं सोया रातभर, नमन धीर ने अपने डेब्यू पर दी पहली प्रतिक्रिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत की ओर से नमन धीर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। नमन को कप्तान शुभमन गिल ने डेब्यू कैप सौंपी। पंजाब के लिए खेलने वाले नमन का जन्म 31 दिसंबर 1999 को अंबाला हरियाणा में हुआ था।

Image

नमन धीर (साभार-X)

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत की ओर से नमन धीर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। नमन को भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने डेब्यू कैप सौंपी। वह भारत के लिए वनडे खेलने वाले 264वें खिलाड़ी बने। पंजाब के लिए खेलने वाले नमन का जन्म 31 दिसंबर 1999 को अंबाला हरियाणा में हुआ था। ऑफब्रेक गेंदबाजी करने के अलावा वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। इस मौके पर बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें डेब्यू कैप देते हुए गिल कह रहे हैं कि एज ग्रुप क्रिकेट में आपने उम्दा प्रदर्शन किया है और ये आपके और आपके परिवार के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है।

इस मौके पर नमन धीर ने कहा कि उन्हें शनिवार को पता चला था कि वह डेब्यू करने वाले हैं। इस खुशी से वह पूरी रात सो भी नहीं पाए। मैं शुभमन को बहुत मानता हूं और उससे कैप मिलना मेरे लिए खास है। मैं जब भी भारत के लिए खेलने उतरूंगा, अपना 200 प्रतिशत दूंगा।

घरेलू क्रिकेट में नमन धीर का करियर

घरेलू क्रिकेट की बात करें तो नमन ने 20 फर्स्ट क्लास मैच में 669 रन, 14 लिस्ट ए मैच में 351 रन और 61 टी20 में 1,222 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने खासा प्रभावित किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 17, लिस्ट ए में 7 और टी20 में 8 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले नमन धीर 37 मैच में 710 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 62 रन नाबाद रहा है।

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने 101 और जॉन कैंपबल ने 62 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 135 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article