एजुकेशन

PSSSB Recruitment 2026: पंजाब सरकार ने ड्राइवर, क्लर्क और ट्रांसलेटर समेत कई पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई, कितनी होगी सैलर

PSSSB Driver, Clerk Recruitment 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क, ड्राइवर, फील्ड आर्टिस्ट और अनुवादक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर 2026 है।

Image

PSSSB Driver, Clerk Recruitment 2026: पीएसएसएसबी ने ड्राइवर और क्लर्क समेत कई पदों पर निकाली वैकेंसी

PSSSB Driver, Clerk Recruitment 2026: पंजाब सरकारी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (PSSSB Driver Recruitment 2026) खबर है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क, ड्राइवर, फील्ड आर्टिस्ट और अनुवादक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 70 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर 2026 है। यहां पीएसएसएसबी क्लर्क और ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

PSSSB Driver, Clerk Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

पीएसएसएसबी के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ड्राइवर के 3 पदों , क्लर्क (कानूनी) के 11, लेखा क्लर्क के 34, क्लर्क (आईटी) के 12, ट्रांसलेटर के 6 और फील्ड कलाकार के कुल 1 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

PSSSB Driver, Clerk Recruitment 2026 Qualification: कौन कर सकता है आवेदन

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) के ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही हल्के और भारी वाहन चलाने का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम 3 साल का ड्राइविंग अनुभव जरूरी है। विधि क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए स्टैटिस्टिक्स, मैथ्स या अकाउंट्स में ग्रेजुएट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

PSSSB Driver, Clerk Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले PSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर PSSSB Punjab Clerk, Driver Clerk Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

PSSSB Driver, Clerk Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

  1. सामान्य/खेल वर्ग: 1,000 रुपये
  2. एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस: 250 रुपये
  3. पूर्व सैनिक/आश्रित: 200 रुपये
  4. दिव्यांग उम्मीदवार: 500 रुपये

PSSSB Driver, Clerk Recruitment 2026 Salary: पीएसएसएसबी ड्राइवर, क्लर्क और ट्रांसलेटर सैलरी

पंजाब एसएसएसबी भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग वेतनमान दिया जाएगा। ड्राइवर पद के लिए वेतन 21,700 से 69,100 रुपये (स्तर-3) होगा। क्लर्क (कानूनी) और लेखा क्लर्क पदों के लिए 19,900 रुपये (स्तर-2/स्तर-5 और स्तर-3/स्तर-5) वेतन निर्धारित है। वहीं क्लर्क (आईटी) और अनुवादक पदों पर 19,900 रुपये (स्तर-2) वेतन मिलेगा। फील्ड कलाकार पद के लिए 25,500 रुपये (स्तर-4) वेतन निर्धारित किया गया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article