एजुकेशन

IBPS आरआरबी ग्रुप ए और बी के 13745 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

IBPS RRB Recruitment 2026 Registration Last Date: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) रीजनल रूरल बैंकों में ग्रुप ए और ग्रुप बी के 13745 पदों पर आज यानी 27 सितंबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

IBPS RRB ग्रुप ए और बी के 13000 से ज्यादा पदों पर आज आवेदन की अंतिम तिथि

IBPS RRB Recruitment 2026 Registration Last Date: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) रीजनल रूरल बैंकों में ग्रुप ए और ग्रुप बी के 13745 पदों पर आज यानी 27 सितंबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्केल 1, स्केल 2 व स्केल 3 समेत ऑफिस असिस्टेंट के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

IBPS RRB Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

ऑफिस असिस्टेंट - 8183

अधिकारी स्केल 1 - 4256

ऑफिसर्स स्केल 2 - 1047

कौन कर सकता है आवेदन

आईबीपीएस के इन पदों पर पदानुसार अलग-अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष, अधिकतम आयु 40 साल, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। जबकि ओबीसी (OBC) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 3 साल की छूट मिलेगी। यहां उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी।

IBPS RRB Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS RRB Group A And B Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक कर लें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

IBPS RRB Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 850 रुपए

एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक : 175 रुपए

यहां देखें चयन प्रक्रिया

यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन पांच चरणों में किया जाएगा। यहां प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू होगा। फिर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल एग्जाम के लिए बुला लिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article